- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
शहर के बाहर धार रोड पर अब नहीं दिखेगा कचरे का ढेर
जिला पंचायत में चलाया विशेष सफाई अभियान
इंदौर. इंदौर शहर से निकलते ही धार रोड़ के समीप सिरपुर तालाब के सामने कुड़े-कचरों का ढेर दिखाई देता था. शहर में प्रवेश करते ही विशेष साफ-सफाई दिखती थी. सिरपुर तालाब के सामने कचरों का ढेर दिखाई देने से शहर की छवि भी प्रभावित हो रही थी. जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा ने पहल करते हुये पंचायत तथा जिला पंचायत के अमले के माध्यम से विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने दिखाई दे रहें हैं. अब इस क्षेत्र में अस्त-व्यस्त फैले कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं. आस-पास की दिवारों को खुबसुरती देने के लिये रंगाई-पुताई कराई गई है.
उक्त मामले में नगर निमग आयुक्त प्रतिभा पाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वंदना शर्मा व इंदौर की नगरीय सीमा से बाहर इंदौर के प्रवेश मार्ग के गांव व कस्बो के संरपंच के साथ निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, एनजीओ टीम के प्रतिनिधियों को इंदौर शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की तरह ही इंदौर से लगे गांव-कस्बो, प्रवेश मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाने के संबंध में विस्तृत चर्चा व जानकारी देने हेतु बैठक करने के निर्देश दिये थे.

आयुक्त के निर्देश पर पिछले दिनों धार रोड सिरपुर के पास नगरीय सीमा से बाहर स्थित बांक ग्राम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वंदना शर्मा, सरपंच लक्ष्मी देवी, पूर्व सरपंच सौहराब पटेल व जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा, ग्राम बांक के अन्य नागरिकों के साथ ही झोन 16 के स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, एनजीओ टीम के ीगोपाल जगताप व अन्य द्वारा स्वच्छता को लेकर बैठक की गई थी. बैठक में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के संबंध में चर्चा की गई.
रहवासियों और राहगीरों को समझाया
एनजीओ के श्रीगोपाल जगताप ने बताया कि बांक पंचायत में बैठक से पूर्व धार रोड सिरपुर के मुख्य मार्ग के साथ ही संपूर्ण बांक पंचायत में कचरे ढेर लगे हुए थे, इस पर बांक पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये लक्ष्मी देवी, पूर्व सरपंच सौहराब पटेल व जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा द्वारा निगम की टीम के साथ संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया. बांक पंचायत के नागरिकों व राहगीरों को समझाया कि वह निर्धारित स्थान पर ही कचरे का संग्रणण करें. गीले-सुखे कचरे का सेग्रिकेशन करने के संबंध में गांव में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया.
संयुक्त स्वच्छता अभियान व स्वच्छता हेतु चलाये गये जन-जागरूकता अभियान के फलस्वरूप पूर्व में जहां शहर के प्रवेश मार्ग किनारे व डिवाईडर में कचरे के ढेर पडे रहते थे, अब वहां पर साफ-सफाई देखने को मिलती है. बांक पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है. इसी के साथ ही बांक पंचायत में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस काम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्व सरपंच सोहराब पटेल, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत की टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है.


