- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
खड़ी कराई प्रारंभ करने वालों पर कार्रवाई की मांग
उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से मिला
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में आज उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआयजी मनीष कपूरिया, पुलिस अधिक्षक महेशचन्द्र जैन एवं थाना प्रभारी संतोष दुधी से मुलाकात की. उन्होंने पालदा औद्योगिक क्षेत्र में खडी कराई जैसी कुप्रभा पुनः प्रारंभ करने की कोशिश करने वाले तत्वों एवं एक उद्योगपति के यहा कार्यरत श्रमिक के साथ मारपीट कर मोबाईल छीनने की घटना की शिकायत कर कार्यवाही करने का निवेदन किया.
अध्यक्ष श्री डफरिया ने अधिकारीयों को बताया कि दो वर्ष पूर्व खडी कराई प्रथा पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं उद्योगों की एकजुटता से बंद कराई गई थी जिसे पुनः शुरू करने की कोशिश हम्माल संघ से जुडे कुछ लोगों द्वारा की जा रही है तथा उद्योगपतियों के विरूध्द अजाक थानें में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने की शिकायत व श्रमिकों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाया जा रहा है. उन्हें उद्योगों में काम नही करने दिया जा रहा है.
पुलिस प्रशासन की सक्रियता एवं आज पुलिस अधिकारियों के साथ हुई भेटवार्ता के परिणामस्वरूप गुंडागर्दी व मारपीट करने वाले कतिपय गुंडे पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा धारा 327 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. श्री डफरिया ने कहा कि उद्योग एक अच्छे वातावरण में काम करना चाहते है, काम करनेवालो को रोजगार देकर उनका उचित मेहनताना देना चाहते है लेकिन कुछ तत्वों द्वारा अनावश्यक रूप से फिर पुरानी प्रथा को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कोई भी उद्योग नहीं चाहता है. बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेश मेहता, तरूण व्यास सहित पालदा क्षेत्र के उद्योगपति उपस्थित थे.


