- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन, डीआईजी को ज्ञापन दिया
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंदनगर में चूड़ी वाले युवक पिटाई की घटना के बाद देश में सियासत शुरू हो गई है. शहर में भी हालात तनाव पूर्ण बनने लगे है. पिटाई के विरोध में वर्ग विशेष समुदाय के लोगों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को हिंदूवादियों ने भी प्रदर्शन किया. इसके बाद डीआइजी मनीष कपूरिया को ज्ञापन दिया.
उल्लेखनीय है कि हिंदू जागरण मंच ने सोमवार रात ही खबर कर दी थी कि वो मंगलवार को डीआइजी कार्यालय पहुंच कर घटना के विरोध मे ज्ञापन देंगे. उन्होंने सुबह चयनित स्थानों पर कार्यकर्ताओं को बुलाया. एक टुकड़ी नेहरु पार्क पर जमा हो गई. जबकि कुछ लोग बाल विनय मंदिर स्कूल और तिसरा जत्था यशवंत प्लाजा के पास जमा हुआ. भीड़ को देखते हुए पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इसके बाद सभी कार्यकर्ता रीगल तिराहे पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के बाद डीआईजी को मनीष कपूरिया को ज्ञापन दिया. मंच ने कहा है कि शहर में लगातार अराजकता और हिंदू विरोधी घटनाएं हो रही हैं. इसे जल्द रोका जाए। इस दौरान 150 पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ जगह-जगह तैनात रहे हैं. गौरतलब है कि रविवार को मॉब लिचिंग की घटना के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने कोतवाली थाना का घेराव किया था. सैकड़ों लोगों ने कईं स्थानों पर नारेबाजी भी की थी.
घटनाओं से नाराज है हिंदूवादी
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित बंबई बाजार में वाल्मिकी समाज की किशोरियों के साथ अश्लील हरकत और स्वजन पर जानलेवा हमला हुआ था. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित नायता मुंडला में स्वतंत्रता दिवस पर वर्ग विशेष के युवकों द्वारा पथराव व तोड़फोड़ की घटना की गई थी. साथ ही राजबाड़े पर युवकों द्वारा नारे लगा रही युवती से अभद्रता की थी. हिंदूवादियों की मांग है कि पर्दे के पीछे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए.


