- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कॉलेज में एडिमशन नहीं मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफी
इंदौर. कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलने पर डिप्रेशन में छात्रा ने फांसी लगा ली. वह कॉमर्स की छात्रा थी. उसने पिता के लिए सुसाइड नोट भी लिखा है. छात्रा ने लिखा है- सॉरी पापा, हमें पता है आपको हमसे ये उम्मीद तो नहीं थी, आई एम सॉरी पापा.
जानकारी के अनुसार घटना बाणगंगा इलाके में की है. ज्योति जैन (20) ने 12वीं की परीक्षा पास की है. उसने कॉर्मस फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए इंदौर के न्यू रानी बाई गर्ल्स पीजी कॉलेज में ऑनलाइन फार्म भरा था. लेकिन उसे सीट नहीं मिल पाई थी. इससे निराश होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
परिजनों के अनुसार पहले राउंड की लिस्ट 21 अगस्त को आई थी. इसमें ज्योति का नाम नहीं था. उसने कॉलेज में भी संपर्क किया था. यहां उसे पता चला कि अब एडमिशन नहीं मिल पाएगा. इसके बाद वह तनाव में थी. वह गुमसुम रहने लगी थी. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने एडिमशन न होने का दर्द बयां किया है. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसकी जांच चल रही है.


