- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
12 शासकीय सेवकों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के 17 और बच्चों के लिये सहायता राशि स्वीकृत
इंदौर. जन-कल्याण तथा सुराज अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना, अनुकंपा योजना और अन्न उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कलेक्टर मनीष सिंह, पूर्व विधायकगण राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता तथा मनोज पटेल, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर तथा राजेश राठौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
कार्यक्रम में जन-कल्याण तथा सुराज अभियान के अंतर्गत भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया. मुख्यमंत्री श्री चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में इंदौर जिले में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के नवीन 17 हितग्राहियों के संरक्षकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये. साथ ही अतिथियों ने मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा योजना के अंतर्गत 12 आश्रितों को शासकीय सेवा के अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये गये. कार्यक्रम में आज अन्न उत्सव के तहत चयनित हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण भी किया गया.
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के तहत आज 9 परिवारों के 17 बच्चों के लिये स्वीकृति पत्र सौपे गए। पूर्व में इस योजना के तहत 23 परिवारों के 36 बच्चों को सहायता दी जा रही थी. इस तरह अब जिले में कुल 32 परिवारों के 53 बच्चों को सहायता राशि दी जा रही है. इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना से हुई है, उन्हें प्रतिमाह 5 हजार रूपये मिलेंगे. इसके अलावा उन्हें निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क खाद्यान्न आदि की व्यवस्था भी की जा रही है.
ऐसे शासकीय सेवक जिनकी कोरोना से मृत्यु हो गई थी, उनके 12 आश्रितों को आज के कार्यक्रम में अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौपे गए। जिले में पूर्व में कोरोना से मृत्यु होने पर 26 शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है. इस तरह जिले में अब तक कुल 38 शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है.


