- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मौके पर हुए कार्य से अधिक का भुगतान करने पर उपयंत्री निलंबित
इंदौर. गुरुवार को नगर निगम आयुक्त ने झोन 8 का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर हुए कार्य से अधिक का भुगतान करने पर उपयंत्री को निलंबित किया गया. इसी प्रकार कार्य में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी के एक माह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए.
आयुक्त प्रतिभा पाल गुरुवार को जोन क्रमांक 8 विजयनगर का औचक निरीक्षण करने पहुंची. इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, जोनल अधिकारी परागी गोयल, एवं अन्य उपस्थित थे. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जनकार्य विभाग की समीक्षा करने पर वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत रिंग रोड की सर्विस रोड से सड़क निर्माण की नस्ती का निरीक्षण किया. इसका कार्य ठेकेदार पीके जेबीके इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर अभिषेक अग्रवाल के नाम से स्वीकृत हुआ था.
मौके पर कुल 327 मीटर लंबाई एवं 9 मीटर चौड़ाई की सड़क का निर्माण किया गया जिसकी लागत कम थी, किंतु ठेकेदार को 66,83,821 का भुगतान किया था. जबकि मौके पर इतनी राशि का कार्य हुआ ही नहीं था, प्रथम दृष्टया मौके पर 55 से 60 लाख का कार्य ही मिला. वास्तविक कार्य से अधिक का भुगतान करने पर तत्कालीन उपयंत्री उदय भदोरिया जो कि वर्तमान में झोन 4 पर पदस्थ हैं को आयुक्त द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच करने के निर्देश दिए गए.
आयुक्त ने सर्वप्रथम झोन के शहरी गरीबी उपशमन विभाग का निरीक्षण किया. विभाग की विंडो पर पदस्थ कर्मचारी से पूछा कि आप क्या कार्य करते हैं, किस प्रकार करते हैं और इस कार्य हेतु आप कोई रजिस्टर मेंटेन करते हैं क्या? ऐसे ही कुछ अन्य प्रश्न भी पूछे. संतोषजनक जवाब नहीं देने और रजिस्टर का संधारण ठीक से नहीं करने पर आयुक्त नाराज हुई. गई. कार्य में लापरवाही करने पर शहरी गरीबी उपशमन विभाग के सुपरवाइजर प्रखर भटनागर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए.
आयुक्त द्वारा जॉन के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से कार्य संबंधी जानकारी लेते हुए कर्मचारियों के पास परिचय पत्र ना होने पर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी को निर्देश दिए कि जॉन पर पदस्थ कर्मचारी अपना परिचय पत्र रखें. आयुक्त ने झोन के विभागों की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगाने के जोनल अधिकारी को निर्देश दिए. जोन पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और बिल कलेक्टर को अधिक से अधिक संपत्ति कर जल पर एवं कचरा प्रबंधन की राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए.


