- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
2035 को ध्यान में रखते हुए बनेगी विकास योजना
इंदौर विकास योजना संबंधी नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर. इंदौर में आगामी 2035 को दृष्टिगत रखते हुये विकास योजना तैयार की जास्द्बह्म्. विकास योजना के प्रारूप को तैयार करने के लिये प्रारंभिक तैयारियाँ जारी हैं. इसी संबंध में आज इंदौर विकास योजना के संबंध में गठित नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में समिति के सदस्य तथा सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ तथा आकाश विजयवर्गीय तथा संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एस.के.मुदगल मौजूद थे.
बैठक में इंदौर विकास योजना 2021 के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि इंदौर में आगामी 2035 को दृष्टिगत रखते हुये विकास योजना तैयार की जाएगी. इस अवसर पर सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर में आगामी 50 वर्षों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुये योजना तैयार की जाए. यह योजना दूरगामी सोच के साथ समग्र विकास के दृष्टिकोण से तैयार होना चाहिए. श्री लालवानी ने कहा कि आगामी विकास योजना में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेण्ड, कमर्शियल क्षेत्र सहित आमजन से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि यह देखा जाये कि विकास योजना 2021 के प्रावधानों का कितना पालन हुआ है, इसकी भी समीक्षा हो. यह देखा जाये कि हरियाली, खेलकुद, आमोद-प्रमोद आदि के प्रावधानों का कहाँ तक पालन हुआ है.
आम सहमति से तैयार होगा प्रारूप
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने विकास योजना के प्रारूप को तैयार करने के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में गठित समिति की बैठक अब नियमित होगी. विकास योजना का प्रारूप विस्तृत विचार-विमर्श, खुले संवाद से आम सहमति के साथ तैयार होगा. पूरी पारदर्शिता रखी जायेगी. बैठक में बताया गया कि प्रारूप तैयार करने के लिये एनआरएससी हैदराबाद से सेटेलाईट ईमेज भारत सरकार की अमृत योजना के तहत तैयार हुई है. प्राप्त सेटेलाईट ईमेज का स्थल पर सत्यापन भी पूरा हो गया है. इसके आधार पर प्राप्त बेसमेप का परीक्षण किया जा रहा है.
विधायकों ने भी दिए सुझाव
बैठक में विधायक श्री मेंदोला, श्री विजयवर्गीय तथा मालिनी गौड़ ने भी विकास योजना के प्रारूप तैयार करने के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश एस.के.मुदगल ने विकास योजना के प्रारूप तैयार करने के प्रावधानों की जानकारी दी.


