- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शहर की एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने पर की चर्चा
प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में बैठक संपन्न
इंदौर. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक संजय कुमार मुकाती की उपस्थिति में सिटी बस आफिस में इंदौर शहर में एयर मलिटी इण्डेक्स के संदर्भ में बैठक की गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, वीरभद्र शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह, आरके गुप्ता, लेब हेड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. डीके बागेला, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, डीआर लोधी, कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल, उपायुक्त कैलाश जोशी, पीसी जैन, दिलीपसिंह चैहान, सहायक यंत्री सुश्री गजल खन्ना, टेऊचिंग ग्राउण्ड प्रभारी पीएस कुशवाह व अन्य उपस्थित थे.
बैठक में आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा शहर में एयर मलिटी इण्डेक्स के संदर्भ में किये जाने वाले कार्या के संबंध में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में इंदौर की एयर मलिटी को कैसे बेहतर किया जा सके तथा प्रदूषण को कैसे कम किया जा सके, इस विषय पर संबंधित अधिकारियो के साथ चर्चा की गई. इसके साथ ही शहर के मुख्य चौराहों व ऐसे स्थान जहां पर अधिक संख्या में वाहन गुजरते है, जिसे की वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी ज्यादा होता है की समीक्षा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की एयर मलिटी के विषय पर उनके विभाग से संबंधित दायित्व सौंपे गये.
इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट होगी गठित
बैठक में निगम द्वारा प्रयोग की जा रही सीएनजी व इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन व संधारण के संबंध में भी केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारियो को जानकारी दी गई. शहर में ईआरयु (इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट) गठित करने का भी निर्णय लिया गया. शहर में निर्मित किए गए सीवरेज के पानी को रियूज कर फव्वारा में उपयोग करने के साथ ही पार्किंग स्टेशन, रोड क्लीनिंग मशीन के विषय में भी केन्द्रीय नियंत्रण बोर्ड के श्री मुकाती व अन्य पदाधिकारियो को विस्तार से बताया गया.


