- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सामुहिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिग्विजयसिंह ने दिवंगत काँग्रेसजनों को श्रद्धांजलि दी
इंदौर. इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कोरोना काल में असमय काल के मुँह में समा गए शहर के सभी दिवंगत काँग्रेस जनों को पुर्व मुख्यमंत्री, सांसद दिग्विजयसिंह ने गांधी भवन काँग्रेस कार्यालय में सामुहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा मे सर्व प्रथम शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सभी कोरोना काल मे दिवंगत हुवे काँग्रेस जनों के नाम लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे कहा कि,आज देश ही नही पूरा विश्व कोरोना की माहमारी से जूझ रहा है,कोरोना माहमारी के पहले चरण में हुवी त्रासदी पूरे जीवन काल मे नही देखी,लेकिन दूसरे चरण में जिसे हम वर्तमान में झेल रहे है,अत्यधिक जन हानि हुवी है,जिसकी कल्पना मात्र से हम सिहर जाते है, इस जनहानि से हमने हमारे कई वरिष्ठ एवं जमीनी कार्यकर्ताओ को खोया है,जो काँग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।आज हम उन सभी दिवंगत काँग्रेस जनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे,ईश्वर से प्रार्थना है,इनके परिवार वालो को इस दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, इस दुःख की घड़ी में हम सब काँग्रेस जन उनके परिवार के साथ ही।
पश्चात दिग्विजयसिंह ने कहा कि सरकार अगर चाहती तोह कई लोगो की जान बच जाती,उन्होंने कहा कि कोरोना से संबंधित दवाइयों का निर्यात किया गया जिससे दवाइयों की किल्लत बनी रही,आक्सीजन ,बेड समय पर नही मिलने से कई लोग असमय जान गवा बैठे। पहले सरकार ने कोरोना में मारे गए लोगो को मुआवजा 4 लाख देने की घोषणा की,फिर बाद में पैसे नही होने का हवाला दिया गया, दिग्विजयसिंह जी ने कहा कि प्रधानमंत्री भवन,उपराष्ट्रपति भवन,संसद भवन बनाने के सरकार के पास पैसे है,लेकि¸न मुआवजा देने के लिए नही है,में सुप्रीम कोर्ड को बधाई देता हूं,जिन्होंने मुआवजा देने के लिए आदेश दिए।
सरकारी कर्मचारियों तक को मुआवजा नही दिया गया,152 पुलिसकर्मियों कोरोना काल मे समा गए लेकिन अभी तक कुल 7 पुलिस वालो को ही मुआवजा दिया गया,भाजपा नेताओं ने इंजेक्शन,आक्सीजन, अस्पताल के बेड अपने चहेते को बांट दिए।बिना लाइसेंस के भाजपा नेताओं ने दवाएँ बांटी, जो कानून के खिलाफ है।भाजपा नेता हर आपदा में पैसे कमाने का अवसर ढूंढते है।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि में सोनिया गाँधी, कमलनाथ के निर्देश पर सभी दिवंगत काँग्रेस जनों को श्रद्धांजलि देने आया हु।मेरे बड़े भाई महेश जोशी जी,सहकारिता नेता रामेश्वर पटेल जी,अजय राठौड़ जी,अब्दुल रउफ जी,प्रेम खंडेलवाल जी जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमारे बीच मे नही रहे,लेकिन उनके किये गए कार्यो को हम हमेशा याद रखेंगे।
अंत मे श्री दिग्विजयसिंह ने सभी उपस्थित काँग्रेस जनों को।मास्क लगाने,सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने और वेक्सीन के दोनों डोज आवश्यक रूप से लगाने की हिदायत दी। अंत मे सभी दिवंगत 58 काँग्रेस जनों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा मे प्रभारी कुलदीप इंदौरा,जीतु पटवारी, सदाशिव यादव, संजय शुक्ला, विशाल पटेल,अश्विन जोशी, अंतर सिंह दरबार, अर्चना जायसवाल, सुरेश मिंडा, राजेश चौकसे, दीपू यादव, रघु परमार, रमेश यादव उस्ताद, शेख अलीम, चिन्टू चौकसे, मोती सिंह पटेल, देवेंद्र यादव, पिंटू जोशी, गिरधर नागर, मेहमूद कुरेशी, पुखराज राठौर सहित काँग्रेस जन उपस्थित थे।
इस पूरे श्रद्धांजलि सभा की व्यवस्था शैलेश गर्ग,संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम, धर्मेन्द्र गेंदर, वीरू झांझोट, सत्यनारायण सलवाड़िया,जौहर मानपुरवाला द्वारा की गई


