- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एमडी ड्रग्स की खरीद फरोख्त में महिला सहित चार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
6 माह में 33 पकड़ाए
इंदौर. 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में फरार चार आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. क्राइम ब्रांच ने उक्त एमडी ड्रग्स प्रकरण मे 6 माह मे अब तक कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अभी आरोपियों से कुल 70 किलो 740 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 71 करोड रूपए जब्त किया है.\
उल्लेखनीय है कि मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. हाल ही में जांच के दौरान घटना दिनांक से फरार 4 आरोपीगणों को क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने मुबई से गिरफ्तार किया. इसमें 3 पुरूष और 1 महिला आरोपी है. आरोपियों के नाम है सलीम पिता अल्ताफ हुसैन अब्दुल गफ्तार चौधरी (42) निवासी लिंक रोड मुंबई, जुबेर पिता हबीब हलाई (42) निवासी यारी रोड मुंबई, अनवर लाला पिता अल्हाहनूर (38) निवासी कुर्ला स्टेशन रोड और मेहजबीन पिता यासीन मिंया शेख (40) निवासी शांति पार्क मीरा रोड ईस्ट मुंबई. सभी आरोपी लंबे समय से ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं. आरोपितों की छह महीने से तलाश की जा रही थी. महिला से पूछताछ में पता चला है कि वह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलरों को भी एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई करती थी. मेहजबीन को ड्रग्स पेडलरों की दुनिया में पापा और बाजी के नाम से जाना जाता है. महिला का मुंबई में भी 75 फीसद पब, बार व छोटे पेडलरों ड्रग्स सप्लाई कराती है.
बार और पब में करवाती थी तस्करी
पूछताछ में महिला ने यह भी बताया कि वह आरोपित सलीम चौधरी और हैदर के साथ मिलकर एमडी ड्रग्स क्रय विक्रय करने लगी थी. उसकी पहचान कफिल खान निवासी अजमेर से हुई थी, जिसके साथ मिलकर मेहजबीन उसके व्दारा बताए अनुसार ही एमडी ड्रग्स के क्रय विक्रय करने के लिए पेडलर का काम करने लगी थी. उसके व्दारा इंदौर से एमडी ड्रग क्रय करने के बाद पूरे मुंबई शहर में छोटे-छोटे पेडलर्स के व्दारा पबों मे बार में तथा रेव पार्टियों मे एमडी ड्रग्स की तस्करी करवाती थी. साथ ही उसके द्वारा फिल्म इंड्रस्टीज के संपर्क में रहने वाले कई व्यक्तियों के माध्यम से वहां भी एमडी सप्लाई करने की बात बता रही है. पुलिस इस मामले में भी पड़ताल कर रहीहै. महिला आरोपित अनेक तरह के ड्रग्स लेने की आदी है.


