- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
दिग्विजय के विचार हमेशा रहे नकारत्मकः विजयवर्गीय
इंदौर. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि श्री सिंह के हमेशा से नकारत्मक विचार रहे हैं, वे सदैव तुष्टीकरण की तरफ रहे हैं.
श्री विजयवर्गीय अपने गृह क्षेत्र इंदौर के नंदानगर में आज एक शासकीय अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे और यहां उन्होंने पत्रकरों के प्रश्नों के उत्तर दिए. श्री विजयवर्गीय ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जो कहा है कि हमारी विचारधारा हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की रही है. हमारे यहां हूड आये, शक आये, यहूदी आये, पारसी आये और सभी इस देश में घुल मिल गए. यही हमारे देश की पहचान रही है. हमारी भावना ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया’ की रही है, लेकिन श्री सिंह को ये बात कभी समझ नहीं आएगी. दरअसल श्री विजयवर्गीय से राज्यसभा सांसद श्री सिंह के द्वारा आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुदीन ओवैसी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए की गई टिप्पणी के संदर्भ में एक प्रश्न पूछा गया था.
मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई के द्वारा 16 से 20 वर्ष के नवयुवकों का बाल कांग्रेस नामक संगठन तैयार किये जाने के निर्णय के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों को राजनीती से दूर रखना चाहिए, फ़िलहाल बच्चो को खेलने, कूदने देना चाहिए. जब वे राजीनीति को समझने लगेंगे, तब अपनी पसंद के राजनैतिक दल को चुन लेंगे.
खंडवा लोकसभा सीट से उपचुनाव में श्री विजयवर्गीय की उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री विजयवर्गीय ने कहा इस तरह के निर्णय पार्टी के होते हैं. पार्टी जो तय करेगी, वे वही करेंगे. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे वे इंदौर के रहने वाले हैं , खंडवा क्यों जाएंगे.


