- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
हनी ट्रैप मामले में दो आरोपी रिहा
इंदौर. हनी ट्रैप मामले में जेल में दो साल से बंद आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका को बुधवार देर शाम सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया. मामले में आरोपी मोनिका को पहले ही उज्जैन जेल शिफ्ट किया जा चुका था, यहां से उसे जमानत मिल गई है. मोनिका को लेकर उसके परिवार वाले भी उज्जैन जेल पहुंचे थे.
अन्य आरोपी श्वेता विजय जैन की हनीट्रैप मामले में जमानत हो चुकी है, लेकिन फिलहाल वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगी क्योंकि उसके खिलाफ भोपाल में मानव तस्करी में केस दर्ज है. इस कारण उसे रिहाई नहीं दी गई है.
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2019 में नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने पर शिकायत की थी कि कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर तीन करोड़ रुपए मांग रही हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से आरोपी जेल में हैं.


