- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडेक्स में 29 मरीजों को सफल उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज
70 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओं ने भी दी कोरोना को मात
इंदौर. इंदौर में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला सतत् जारी है। इंडेक्स अस्पताल से एक बार फिर से खुशियों का कारवाँ आगे बढ़ा है। आज यहाँ से एक साथ 29 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर भेजा गया।
जहाँ 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला हेमलता जी एवं तुआ बारिया जी ने भी इस उम्र में कोरोना को मात देकर अपने घर लौटी और अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स को तहे दिल से आशीर्वाद दिया।
डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली, बेहतर से बेहतर इलाज हुआ इसलिए अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया* जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा* त्योहारों के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ आज एक बार फिर बड़ी संख्या में इंडेक्स से 29 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है कि हम निरतंर सफलताएं हासिल कर पा रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


