- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नरेन्द्र सिंह तोमर का सम्मान
इंदौर. भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर इंदौर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर (श्री नाथुसिंह) का आज राष्ट्रपति जी की ओर से सम्मान और अभिनंदन किया गया।
एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव ने पिवड़ाय स्थित उनके निवास स्थान पहुंचकर इस सम्मान और अभिनंदन के स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर एसडीओपी श्री अजय दीक्षित भी मौजूद थे।
आज के ही दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। श्री नरेन्द्र सिंह तोमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही मालवा के वरिष्ठ कवि एवं शीर्ष लोक गीत गायक भी है।
उनकी अनेक रचनायें प्रकाशित हुई है। उन्हें केन्द्र तथा राज्य शासन के विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी उन्हें सम्मान एवं पुरस्कार दिया है।


