- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फैक्ट्री व मेडिकल वेस्ट खुले में डालने पर स्पाॅट फाईन
पहली बार हेंडहेल्ड मशीन के माध्यम से बनाया 5 हजार का स्पाॅट फाईन
इन्दौर । आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा अपर आयुक्त संदीप सोनी को सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करने व शहर में किसी भी प्रकार से कचरा व गंदगी डालने वालो के साथ-साथ खुले में कचरा डालने वालो के विरूद्ध स्पाॅट फाईन करने के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा को निर्देश दिये गये थे।
इसी कम में अपर आयुक्त संदीप सोनी द्वारा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान झोन 3 मल्हाराश्रम स्कुल के पास लगे लिटरबीन के आस-पास कचरा फेला पाये जाने पर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी श्री जायसवाल को निर्देश दिये गये।
इस पर झोन 3 स्वास्थ्य अधिकारी श्री जायसवाल व सीएसआई श्री महेश सिकरवार द्वारा मौके देखा तो सडक किनारे लगे लिटरबीन मेडिकल वेस्ट से भरा हुआ था व आस-पास भी कचरा फैला हुआ था।

लिटरबीन में पडे मेडिकल वेस्ट में पडी रसीद व पेम्पलेटस के आधार पर ज्ञात हुआ कि यह कचरा किसी अरोग्य हाॅस्पिटल का मेडिकल वेस्ट है। उक्त अरोग्य हाॅस्पिटल झोन 4 के अंतर्गत आता है, जिस पर झोन 04 के स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौतम भाटिया को मेडिकल वेस्ट फैलाने पर स्पाॅट फाईन करने के अपर आयुक्त श्री सोनी द्वारा निर्देश दिये गये।
झोन 04 स्वाथ्यय अधिकारी श्री गौतम भाटिया व सीएसआई श्री कमेन्द्र द्वारा अरोग्य हाॅस्पिटल पहुंचकर जानकारी दी गई कि उनके हाॅस्पिटल का मेडिकल वेस्ट लिटरबीन में पाया गया, हाॅस्पिटल प्रबंधक द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा तो नियमित कचरा मेडिकल वेस्ट के वाहनो को ही दिया जाता है, जिस पर जांच करने पर पाया गया कि जिन्हे यह मेडिकल वेस्ट दिया गया था, उसने यह कचरा लिटरबीन में डाल दिया।
इस पर झोन 3 सीएसआई श्री महेश सिकरवार द्वारा मेडिकल वेस्ट लिटरबीन में डाले जाने पर अरोग्य हाॅस्पिटल की डाॅ. अर्चना सिंह पर निगम की हेंडहेल्ड स्वीप मशीन से डेबिट कार्ड के माध्यम से रूपये 5 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया।
भविष्य में इस प्रकार से मेडिकल वेस्ट या अन्य वेस्ट को निर्धारित वाहनो के माध्यम से ही देने की समझाईश दी गई। विदित हो कि निगम द्वारा विगत दिनो ही एक्सिस बैंक के माध्यम से निगम को 10 हेंडहेल्ड स्वीप मशीन उपलब्ध कराई गई थी, जिसके तहत डेबिट व के्रेडिट कार्ड के माध्यम से निगम स्पाॅट फाईन की कार्यवाही का यह पहला मामला है।
इसके साथ ही झोन 03 झोनल अधिकारी श्री अश्विन जनवदे ने बताया कि झोन 03 के अंतर्गत पोलोग्राउण्ड क्षेत्र में फैक्ट्री का कचरा खुले में फैका गया है। जिसकी जांच करने के स्वास्थ्य अधिकारी श्री जायसवाल व सीएसआई श्री महेश सिकरवार को निर्देश दिये गये।
जांच में पाया गया कि समर्थ क्रिएशन के अजय बजाज द्वारा अपनी फैक्टी के कचरा पोलोग्राउण्ड में फैंका गया है। इस पर सीएसआई श्री महेश सिकरवार द्वारा समर्थ क्रिएशन के अजय बजाज 41 पोलोग्राउण्ड पर रूपये 10 हजार का स्पाॅट फाईन कर राशि वसुल की गई।


