- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
कोरोना प्रभावित 29 मरीजों का सफल उपचार कर किया डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में आज कोरोना से प्रभावित 29 मरीजों का सफल उपचार कर अरविन्दो अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इंदौर में कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं।
इंदौर में कोरोना से उपचार के लिये मरीजों में विश्वास बढ़ रहा है कि निश्चित ही स्वस्थ होंगे। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अत्यंत जरूरी है। जरा सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। एहतियात हमेशा बरतें।
सतर्क और सावधान रहें। डिस्चार्ज होकर घर लौट रहे मरीजों ने खुशी जाहिर कर निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने धन्यवाद देते हुए डॉक्टरों, नर्स, अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 30 जून, 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 950 हैं। बुलेटिन के अनुसार 30 जून तक 86 हजार 235 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 4 हजार 734 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 232 की मृत्यु हुई। इंदौर में 30 जून तक 3 हजार 552 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।


