- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मुख्यमंत्री संबल योजना का प्रभावी क्रियांवयन हो: मुख्य सचिव
इंदौर. मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाली तथा महत्वकांक्षी मुख्य मंत्री जनकल्याण (संबल) योजना का प्रभावी क्रियांवयन सुनिश्चित किया जाये. यह ध्यान रखा जाये कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहें और अपात्र को किसी भी हाल में लाभ नहीं मिले.
हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय में ही दें, जिससे कि योजनाओं के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके. अंत्येष्टी सहायता योजना के अंतर्गत मृतक के परिवार को तुरंत सहायता राशि दी जाये. संभव होने पर यह राशि अधिकारी/कर्मचारी मृतक के परिजन के घर पहुंचकर स्वयं दें.
मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह आज यहां इंदौर संभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनाके क्रियांवयन की की प्रगति की समीक्षा कर रहें थे. उन्होने इंदौर संभाग के सभी जिलों में इस योजना के तहत हुए पंजीयन तथा योजना के विभिन्न घटकों के तहत दिये गये लाभों की जानकारी ली। प्रमुख सचिव श्रम संजय दुबे ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी.
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह, संभागायुक्त राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव लोक सेवा श्री हरीरंजन राव, मध्प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी आकाश त्रिपाठी, वाणिज्यिककर आयुक्त पवन शर्मा, श्रमायुक्त राजेश बहुगुणा, अजीत कुमार सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में मुख्य सचिव श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हो जाये। यह भी ध्यान रखा जाये कि किसी अपात्र व्यक्ति का पंजीयन नहीं हो. उन्होने परीक्षण कर अपात्र व्यक्तियों के नाम भी हटाने के निर्देश दिये।
इंदौर संभाव में प्रभावी क्रियान्वन
बैठक में प्रमुख सचिव संजय दुबे ने योजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होने बताया कि इंदौर संभाग में इस योजना का प्रभावी क्रियांवयन किया जा रहा हैं. संभाग में अभी तक एक हजार 704 हितग्राही की मृत्यु होने पर दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता दी गई। दुर्घटना में मृत्यु होने पर 229 हितग्राहियों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि दी गई. इसी तरह अंत्येष्टी सहायता में दो हजार परिवारों को मृतक की अंत्येष्टी के लिए दो-दो हजार रूपये की मदद दी गई। इसी तरह संभाग में सरल बिजली योजना में 10 लाख 26 हजार 533 परिवारों को लाभांवित किया गया। प्रसवपूर्व 7 हजार 864 तथा प्रसव पश्चात 9 हजार से अधिक महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई।
दोहरा पंजीयन न हो
संभागायुक्त राघवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिये कि संभाग में सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी हितग्राही का दोहरा पंजीयन नहीं हो. किसी एक पात्र हितग्राही का पंजीयन किसी एक ही जगह रहें. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी इस योजना में विशेष रूचि लेकर प्रभावी क्रियांवयन करें.


