- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
स्वच्छता में इंदौर नंबर वन की हैट्रिक बनाने में सहयोग करें: महापौर
इंदौर फिर से ओडीएफ फ्री शहर घोषित हुआ
इन्दौर. महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड व अन्य द्वारां स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत निगम द्वारा कार्य योजना पर वर्कशॉप का रविन्द्र नाटय गृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती गौड ने कहा कि सभी के सहयोग से हम आज फिर से ओडीएफ फ्री शहर घोषित हुए है. इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में नंबर वन बनाने के साथ ही शहर को 7 स्टार रैंकिंग में बनाने व ओडीएफ में डबल प्लस रैकिंग हासिल हो, इसमें सभी हमारा सहयोग करें. स्वच्छ सर्वेक्षण की कठिन परीक्षा में लगातार दो बार अव्वल आना हर इंदौरवासी के लिए गर्व की बात है. आज देश दुनिया में इंदौर की विशिष्ठ पहचान है, एवं हर इंदौरी को इंदौरवासी होने का गर्व है.
देश के 400 से अधिक नगरो के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी हमारी सफाई व्यवस्थाएवं इंदौरवासियो की स्वच्छता के प्रति सजगता को देखने इंदौर आ चुके है. हम स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की बात करें तो यह परीक्षा पहले से भी कठिन होने वाली है. गत वर्ष 4 हजार अंको का सर्वेक्षण हुआ था, इस बार यह बढकर 5 हजार अंको का हो गया है. स्वच्छता सर्वेक्षण में हम सभी मैदान में आकर काम करेगे।
सर्वेक्षण की अंक तालिका में शत-प्रतिशत अंक लाना है, इंदौर की जनता अत्यंत जागरूक है, जनप्रतिनिधि जन जागरण, जनसंवाद करे, निगम अधिकारी, कर्मचारी, अपेक्षित साधन, संसाधन बढाए एवं उनका पूर्ण सदुपयोग करे, स्वास्थ्य का अमला सफाई कामागार, निष्ठा और लगन से शहर को स्वच्छ रखे. तो हम निश्चित रूप से देश की पहली 7 स्टार सिटी भी बनेगे एवं स्वच्छता में पुन: देशभर में नंबर वन ही आएगे।
इस बार कड़ी चुनौती: आयुक्त
आयुक्त आशीष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शहर को फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश में नंबर वन बनाने के लिये हम सभी को कार्य करना है. विगत वर्ष के मुकाबले इस बार चुनौती कडी है. स्वच्छता सर्वेक्षण फिर से नंबर वन की रैंिकंग बनाये रखने के लिये गत दिनो ओडीएफ की टीम इंदौर आई थी, आज हम ओडीएफ फ्री शहर में पुन: शामिल हो गये है.
इस मौके पर सभापति अजयसिंह नरूका, समस्त महापौर परिषद सदस्य संतोष गौर, बलराम वर्मा, श्रीमती शोभा रामदास गर्ग, पार्षद संजय कटारिया, समस्त अपर आयुक्त, समस्त उपायुक्त, समस्त विभाग प्रमुख, निगम अधिकारी व अन्य उपस्थित थे। अपर आयुक्त श्री रोहन सक्सेना द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की कार्य योजना व स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किये जाने वाले कार्यो व व्यवस्था के संबंध में विस्तार से प्रेजेटेशन दिया गया.


