- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोरोना काल के 130 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ
मंत्री सिलावट ने वितरित किए प्रमाण-पत्र
इंदौर. मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना के तहत दो लाख 90 हजार घरेलू विद्युत कनेक्शनो पर कोरोना काल के 31 अगस्त 2020 की स्थिति में 130 करोड़ रुपये की बकाया राशि माफ की गयी है. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कम्पेल गाँव में आज मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना के तहत कम्पेल क्षेत्र के 2600 से अधिक ग्रामीणों को एक करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्रों का समारोहपूर्वक वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिलावट ने कहा की मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना से प्रदेश में कोरोना जैसे कठिन समय के करोड़ों पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी. मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर क्षेत्र में ही उपभोक्ताओ के 18 करोड़ 80 लाख रुपये के बिजली बिल माफ हुए है। पूरे प्रदेश में 6 हजार 400 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किये गये है. यह अद्भुत निर्णय है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. एक तरफ जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों का जाल भी फैलाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.खेती को लाभ का धंधा बनाया जा रहा है।
सभी वर्गों के लिए योजनाएं
पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का क्रियान्वयन पुनः शुरू किया गया है. किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है. मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री डॉ. डी .एन शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुये बताया कि सांवेर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को योजना से लाभान्वित किया गया है. सभी पात्र उपभोक्ताओं के बिजली खातों से पुरानी बकाया राशि माफ होने पर हटा दी गई है. कार्यपालन यंत्री ग्रामीण क्षेत्र अभिषेक रंजन ने आभार माना.


