- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तेज गति से वाहन चलाने वालों के बनाए चालान
यातायात पुलिस ने सुपर कॉरिडोर पर की आकस्मिक चैकिंग
इंदौर. डीसीपी यातायात के निर्देश पर इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुबह-सुबह सुपर कॉरिडोर रोड पर टीम ने आकस्मिक चैकिंग की. तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलने वाले 14 वाहनों सहित 24 चालान बनाकर 20,000 रुपये समन शुल्क राशि वसूली गई. उक्त कार्रवाई यातायात पुलिस ने नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन अभियान के तहत की.
उल्लेखनीय है कि पुलिस उपायुक्त यातायात महेश चंद जैन ने सभी अधिकारियों को यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अधिकतम गति सीमा का उलंघ्घन कर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. सूचना पर आज क्यूआरटी-टीम 5 के प्रभारी सूबेदार कुलदीप सिंह परिहार व टीम ने इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कॉरिडोर रोड पर अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की.
यातायात प्रबंधन पुलिस की कार्यवाही के दौरान 14 वाहनों के विरुद्ध अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने पर, विभिन्न धाराओं में 24 चालान बनाकर समन शुल्क राशि 20,000 रुपये वसूली गई, साथ ही यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत भी दी गई. यातायात पुलिस द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में इस तरह की आकस्मिक चेकिंग निरंतर की और इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.


