- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कूल वाहनों को किया चैक, 129 चालान बनाए
यातायात पुलिस की 35 टीमों ने की कार्रवाई
इंदौर. यातायात पुलिस की 35 टीमो ने शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण कर ऑटो, मैजिक, वैन, बसों द्वारा नियमों का उलंघ्घन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई. वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा उपकरणों की जाँच की गई. वाहन द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने वाले वेन- मैजिक, ऑटो, बस जब्त हुई. शैक्षणिक वाहनों से पूर्व में लंबित ई-चालानों के समन शुल्क की भी वसूली की गई. डीसीपी यातायात का कहना है कि विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्कूली ऑटो, मैजिक/वैन और बसों की लगातार चेकिंग जारी रहेगी.
स्कूल बसों की प्रभावी चैकिंग के बाद आज पुलिस उपायुक्त यातायात श्री महेश चंद जैन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने यातायात प्रबंधन बीट क्षेत्र में आने वाले शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर संचालित बसों, विद्यार्थियों को लाने-लेजाने का कार्य करने वाले ऑटो, मैजिक, वेन, बसों के दस्तावेजो की सघन जाँच करें, सुरक्षा उपकरणों के इस्तमाल का प्रैक्टिकल भी करवाये. वाहन को चेक कर सुनिश्चित करें कि सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है, अथवा नहीं. वाहन द्वारा पूर्व में रेड लाइट उलंघ्घन के ई-चालान लंबित पाए जाते है तो उनका समन शुल्क भी जमा करवाये.
उक्त सूचना पर यातायात प्रबंधन की 35 टीमों द्वारा सुबह 7 बजे से स्कूल ऑटो तथा मैजिक वाहनों की सघन चेकिंग की गई. चैकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजना तिवारी के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त हरि सिंह रघुवंशी के साथ 6 क्यूआरटी टीमें व सभी यातायात प्रबंधन अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में बच्चों को लाने वाली मैजिक/वैन तथा ऑटो की सघन चेकिंग की गई. चैकिंग के दौरान लगभग 395 स्कूली वाहनो को चेक किया गया.
स्कूल के विद्यार्थियों का परिवहन का कार्य कर रहे ऑटो, मैजिक/वेन, बस द्वारा नियमो का उलंघ्घन करने पर विभिन्न धाराओं में 129 चालान बनाये गए एवं 12 वाहन को जप्त कर यातायात थाना खड़ा किया गया, जिनके चालान माननीय न्यायालय में पेश किये जा रहे है. वहीं, आम नागरिक यातायात नियमों के उल्लंघन पर डीसीपी यातायात को 75876-32005 पर व्हाट्सएप कर जानकारी साझा कर सकते हैं.


