- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
चोरी के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात
सदर बाजार पुलिस ने शातिर वाहन चोरों की गैंग को पकड़ा
इन्दौर. शातिर वाहन चोरों की गैंग को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जें से एक स्विफ्ट डिजायर, एक स्कॉर्पियो कर और तीन दोपहिया वाहन सहित कुल 5 चोरी के वाहन जब्त किए गए. आरोपी वाहन चोरी कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे.
थाना प्रभारी सदर बाजार सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सदर बाजार थाने पर 14 अप्रैल को फरियादी रामपाल पिता कोमल सेन (35) निवासी मां शारदा नगर सुखलिया ने रिपोर्ट की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी कार स्वीफ्ट डिजायर एमपी 09-सीव्हाय 9569 को 15 नम्बर स्कूल के सामने तिलकपथ मेन रोड़ के सामने से चुराकर ले गया है. फरियादी कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने मुखबिर व फरियादी से मिली सूचना के आधार पर आऱोपित पल्केश पिता श्याम (22) निवासी स्वास्थ्य नगर सुखलिया, धीरज पिता भागीरथ पटेल (25) निवासी पिपल्याकुमार काकंड लसुडिया और विक्की पिता राजू यादव (27) निवासी महेश यादव नगर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने डिजायर एम.पी.-09-सी-वाय-9569 और स्कार्पियो कार एम.पी.04-सी.एन-3371 चोरी करना स्वीकार किया. साथ ही फर्जी दस्तावेज व फर्जी नम्बर प्लेट के आधार पर उक्त गाड़ियो को विक्रय करना स्वीकार किया.
तीन दो पहिया वाहन भी किए जब्त
विवेचना के दौरान स्कार्पियों कार राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से चुराई हुई निकली. मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचित किया गया. साथ ही आरोपीयों से तीन दो पहिया वाहन क्रमाक एम.पी-09-यू.जे.-6736 एक्टीवा, एम.पी-09-यू.एन.-7390 एक्टीवा और हीरो एच.एफ. डीलक्स एम.पी.09-क्यू.एक्स.-0371 चोरी के संदेह होने में जब्त किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे थाना क्षेत्र व शहर की अन्य चोरियो के मामलो मे पूछताछ जारी है.


