- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
संभाग के सभी शासकीय स्कूलों में लगाये जायेगें विद्युत कनेक्शन
संभागायुक्त राघवेन्द्र सिंह ने ली संभागीय समीक्षा बैठक
इंदौर. इंदौर संभाग के सभी शासकीय स्कूलों में विद्युत कनेक्शन लगवाये जायेगें। संभाग में सभी मतदान केन्द्रों के भवनों में दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए रेम्प रहेंगें। राज्य शासन द्वारा क्रियांवित की जा रही संबल योजना का लाभ पूर्व में पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों को भी दिया जायेगा। संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभांवित करने के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों को सीधे राशि आवंटित की जायेगी। इससे वे हितग्राहियों को विभिन्न तरह के लाभ त्वरित दे सकेगें।
यह जानकारी आज यहां संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा ली गई संभागीय समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा, श्रमायुक्त श्री राजेश बहुगुणा, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक श्री प्रबल सिपाहा सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने इंदौर संभाग के जिलों में क्रियांवित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के क्रियांवयन की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए कि सभी जिलों में इस योजना का प्राथमिकता के साथ प्रभावी क्रियांवयन किया जाये। कोई भी पात्र हितग्राही योजना के पंजीयन और लाभ से वंचित नहीं रहें। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाये। संबल योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, गांव-गांव शिविर लगाये जाये। संबल सहयोगियों की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये। पूर्व में पंजीकृत सभी भवन निर्माण श्रमिकों को भी इस योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये। बताया गया कि इंदौर संभाग में लगभग 36 लाख हितग्राहियों का पंजीयन संबल योजना के अंतर्गत किया जा चुका हैं।
बैठक में संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूरे किये जाये। स्वीकृत सभी आवास बेहतर गुणवत्ता के साथ बने यह ध्यान रखा जाये। योजना के तहत प्रदाय राशि का पूरी तरह से सदुपयोग हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होने स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत गांव-गांव किये जा रहें सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने खुले में शौच से मुक्त के लिए चलाये जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संभाग के धार, झाबुआ और बड़वानी जिलों के सभी गांव इसी माह के अंत तक पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो जाये।
बैठक में निर्देश दिये कि संभाग के सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांग जनों के लिए रेम्प का निर्माण किया जाये। जहां पूर्व से रेम्प बने हुए है उन्हें मरम्मत करते हुए सुविधाजनक बनाया जाये। सभी शासकीय स्कूलों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकरियों को निर्देश भी दिये गये।


