- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
कर्मचारियों ने नहीं लगाए थे मास्क, कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही करने पर 2 कारखाने सील
इन्दौर. शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. बावजूद इसके लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों और संस्थानों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई कर रहा है. गुुरूवार को नगर निगम द्वारा कर्मचारियों के मास्क नहीं लगाने, कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही करने तथा गंदगी होने पर 2 कारखाने सील किए गए.
उल्लेखनीय है कि आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करन वाले संस्थानों को सील करने की कार्यवाही के साथ स्पॉट फाइन के निर्देश दिए हैं. अपर आयुक्त देवेन्द्रसिंह ने बताया कि आज सुबह भ्रमण के दौरान झोन क्रमांक बांगडदा रोड पर स्थित मकान नं. 17,18 व 19 सूरज नगर में प्रदीप पिता माणकचन्द जैन ने किराये पर लेकर नमकीन व तिल्ली के लड्डू बनाने का कारखाना है.
उक्त कारखाने पर कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा मास्क नही लगाने के कारण क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया एवं सीएसआय शैलेष पाल, अजित कल्याणे, सहायक राजस्व अधिकारी राजेन्द्र राठौर को उक्त कारखाने पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था. कार्यवाही के दौरान देखा कि कार्यरत कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगा रखा था.
पुछताछ करने व मास्क लगाने का कहने पर लगभग एक घण्टे की कार्यवाही के दौरान भी कर्मचारियों के पास मास्क उपलब्ध नहीं हो सके. कारखाने में पर्याप्त प्रकाश व हवा की व्यवस्था भी नहीं थी और खाद्य सामग्री बनाने के बर्तन भी खराब पाये गए.
कर्मचारियों के लिए न तो सेनेटाईजर की व्यवस्था थी और न ही हाथ धोने के लिए साबून की व्यवस्था थी. उक्तानुसार संबंधित कारखाने में मास्क नही लगाने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही रखने व सफाई नही रखने पर कारखाना सील करने की कार्यवाही की गई.
उद्योग नगर में भी की कार्रवाई
इसी प्रकार झोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 51 में जोनल अधिकारी देवकीनंदन वर्मा एवं सहायक राजस्व अधिकारी किशोर दुबे द्वारा 9 उद्योग नगर पर मनोहर टे्रडर्स का मूंगफली के नमकीन दाने बनाने के कारखाना है. उक्त कारखाने का निरीक्षण के दौरान 10 मे से 05 कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहन रखा था. कारखाने में सेनेटाईजर व हाथ धोने के लिये साबून आदि की व्यवस्था नही थी. उक्त कारखाने पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मास्क नही पहनने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही करने पर सील करने की कार्यवाही की गई.
1187 लोगों पर किया फाइन
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निर्देश करुणा संक्रमण के को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं बिना मास्क लगाए घूमने वाले नाग लोगों के विरुद्ध निगम रोको टोको अभियान चलाएगा और स्पाट फाइन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. आयुक्त के निर्देश पर निगम द्वारा आज कार्यवाही करते हुए 1187 लोगों के विरुद्ध स्पाट फाइन करके राशी रुपए 1,37,150 वसूल की गई.


