- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
तीन बदमाशों के अवैध निर्माण किए ध्वस्त
नगर निगम, पुलिस और प्रशासन का एंटी माफिया अभियान
इंदौर. नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान गुरुवार को भी जारी रहा. नगर निगम ने पुलिस-प्रशासन के साथ चंदन नगर और गांधी नगर में गुंडों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया. यहां टीम ने चंदन नगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा के अवैध निर्माणों को हटाया. वहीं, गांधी नगर में संजू राठौर और राजकुमार खटीक के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई.
गुंडों और माफियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की टीम द्वारा चंदन नगर एवं गांधीनगर के पास क्षेत्र में रिमूवल कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, भवन अधिकारी सुधीर गुलवे भवन निरीक्षक वैभव देवलासे रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे अवधेश जैन ,वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
उक्त कार्रवाई 200 कर्मचारी,4 जेसीबी, दो पोकलेन द्वारा की गई. निगम अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुंडों के अवैध निर्माण तोडऩे के खिलाफ चल रही पुलिस-प्रशासन और निगम की कार्रवाई के तहत गुरुवार को तीन बदमाशों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है.
चंदन नगर के ई सेक्टर में हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा के दो मकान के अवैध हिस्सों को ढहाया गया है. असलम ने नदी किनारे की जमीन पर कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया था. ना इसकी कोई परमिशन थी और ना कोई मालिकाना हक था. इसके बाद भी इसने निर्माण कर लिया था. इसके अलावा इसी क्षेत्र में उसने एक और निर्माण कर लिया था.
इसके साथ ही गांधी नगर में दो गुंडों के अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है। निगम ने यहां संजू राठौर और राजकुमार खटीक के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है. बता दें कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है। निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है।


