- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
औद्योगिक एसोसिएशन दूर करेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का डर
एसोसिएशन आॅफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के उपस्थिति में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में आयोजित बैठक में उद्योगों की विभाग से जुडी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें उद्योगों के लिए आटो रिन्यूअल सुविधा पर भी चर्चा हुई वही उद्योगों की विभाग से संबंधित समस्याओं का निदान कराने की पहल की गई इससे उद्योगों का कार्य आसान होगा तथा विभाग के प्रति डर नही रहेगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी श्री आर. के. गुप्ता ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व उद्योगपतियों को दी गई जानकारी में बताया कि वर्तमान मंे ईज आॅफ डुईंग बिजनेस के तहत प्रदूषण विभाग में आॅरेंज एवं ग्रीम केटेगिरी उद्योगांें के आटो रिन्यूअल सुविधा जारी है जिसका उद्योग अधिक से अधिक लाभ ले।
आटो रिन्यूअल में सेल्फ डिक्लेरेशन देकर उद्योग इस सुविधा का लाभ ले सकते है। उद्योगों को इसमें सशुल्क केवल 3 प्रकार के दस्तावेजों के देने की जरूरत है जिसमें ग्रॉस ब्लाक केपिटल इन्वेंस्टमेंट बैलेन्सशीट, इन्वायरमेंटल सर्टिफिकेट एवं लेटर पेड पर सेल्फ सर्टिफिकेट प्रमुख है। आटो रिन्यूअल प्रोसेस की जानकारी प्रदूषण बोर्ड के वेबसाईट पर उपलब्ध है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया एवं मानद सचिव श्री सुनील व्यास ने बताया कि विभाग उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए सहज व सरल सुविधाएं दे रहा है इसका लाभ इकाईया अवश्य ले। इसमें किसी प्रकार के इन्सपेक्शन अथवा जांच नही है।
एसोसिएशन उद्योगों के आटो रिन्यूअल प्रकरणों के निपटान के लिए एसोसिएशन कार्यालय में व विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अगले सप्ताह से शिविर भी आयोजित करेगें जिससे अधिक से अधिक उद्योग इस सुविधा का लाभ ले सके। श्री प्रमोद डफरिया ने उद्योगपतियों से आग्रह किया है कि जिन कारखानों के नवीनीकरण नही हुए है वे अपने नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करे व असुविधा से बचे।
बैठक में मानद सचिव श्री सुनील व्यास, उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता, सह सचिव श्री तरूण व्यास, श्री अनील पालीवाल, रोलिंग मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश मित्तल, फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हिमांशु ‘ााह सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी, उद्योगपति व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित हुए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री आर के गुप्ता के झोनल अधिकारी बनने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।


