- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सर्वे के प्रावधान अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें
निगमायुक्त ने कार्यशाला में दिए निर्देश
इंदौर. आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा निगम द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत इंदौर को सर्वेक्षण में पांचवी बार नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने एवं सेवन स्टार रैंकिंग के लिए सर्वेक्षण की नवीन गाइड लाईन अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्य करने तथा इंदौर को वॉटर प्लस सर्वे, 7 स्टार रेटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के संबंध में रविन्द्र नाटय गृह में कार्यशाला आयोजित की गई.
कार्यशाला में आयुक्त सुश्री पाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2021 के तहत स्वच्छता अभियान, ओडीएफ, स्वच्छता व 7 स्टार रेटिंग के तहत निर्धारित मापदण्डों को प्रेजेटेशन के माध्यम से सभी को अवगत कराया गया. उन्होने कहा कि वॉटर प्लस सर्वे, 7 स्टार रेटिंग तभी मिलेगा जब वॉटर प्लस सर्वे में सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक शौचालय, मुत्रालय में के साथ ही व्यक्तिगत शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी होगी.
किसी भी प्रकार की गंदगी ना हो, शौचालय-पेशाबघर में पानी, प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हो, हर शौचालय-मुत्रालयो में दरवाजे हो, कुंडी-चटकनी हो, कोई भी टाईल्स व सीट टूटी ना हो, स्वच्छ भारत मिशन 2021 की ब्राडिंग हो, फीडबेक मशीने लगी हो. वॉटर प्लस के लिये सबसे महत्वपूर्ण सीटी-पीटी, सर्वे के नार्मम्स अनुसार वॉटर प्लस मिलना जरूरी है. साथ ही नाला टेपिंग, स्लज सेफटीपेक का आउट सीवरेज लाईन में कनेक्ट हो, निर्धारित दूरी पर सीटीपीटी हो.
आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि सीटी पीटी से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया है. सभी व्यवस्थाएं सीटीपीटी में की जाना है. सुलभ के प्रतिनिधि उनके शौचालय में विशेष रुप से ध्यान दें. सर्वेक्षण के जो प्रावधान है उसके अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जाना सुनिश्चित करे. जोनल अधिकारी सुलभ शौचालय में सभी व्यवस्था हो गई है यह देखेंगे और व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करेंगे, कार्यशाला में अपर आयुक्त संदीप सोनी द्वारा प्रेजेटेशन के माध्यम से सर्वेक्षण की नवीन गाईड लाईन एवं वॉटर प्लस सर्वे, 7 स्टार रेटिंग, सफाई व्यवस्था संबंधित विस्तार से प्रेजेटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई. इस अवसर पर झोनल अधिकारी, समस्त झोन नियत्रंणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, एनजीओ सुपर वाईजर सीटी पीटी केयरटेकर व अन्य उपस्थित थे.


