- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दो गुंडों के मकान किए ध्वस्त
नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
इंदौर. नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की गुंडों व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही. एंटी माफिया अभियान के अंतर्गत निगम अमला सुबह दल बल के साथ कार्रवाई करने नयापुरा पहुंचा. यहां इलाके के गुंडे धरम ठाकुर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया.
नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, भवन अधिकारी ओ.पी. गोयल, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे अवधेश जैन एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. रिमूव्हल कार्रवाई में झोन 2 अन्तर्गत विक्की पिता ताराचंद यादव 380 बांदा कॉलोनी मऊ नाका में 12 बाई 30 का 360 स्क्वेयर फीट का मकान रिमूवल किया गया.
धर्म उर्फ ठाने पिता बिहारी लाल ठाकुर 102 नयापुरा एरोड्रम रोड का 60 बाय 20 का 1200 स्क्वायर फीट का 1 मंजिला मकान तथा 60 बाय 30 का 1800 स्क्वायर फीट का मकान तथा 20 बाय 20 का 400 वर्ग फुट पर रिमूवल करने की कार्रवाई की गई. पोकलेन व जेसीबी के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया.
रिमूव्हल के दौरान लगभग 150 कर्मचारी, 1 पोकलेन दो जेसीबी द्वारा रिमूव्हल कार्यवाही की गई. उल्लेखनीय है कि धरम पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं. कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया, हाथ जोड़े, आंसू भी निकले, लेकिन कार्रवाई जारी रही. कार्रवाई के दौरान दो तलवार और एक चाकू भी बरामद हुआ.
नगर निगम अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन और निगम की गुंडों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई है. गुंडे धरम के करीब 2000 वर्ग फीट में बने मकान को गिराया गया है. इन्होंने यहां की करीब दो एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था.


