- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
आबकारी और खाद्य विभाग ने ढाबों पर की कार्रवाई
देढ़ लाख से अधिक लागत की अवैध मदिरा जब्त
इंदौर. जिला आबकारी एवं खाद्य विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा गत दिवस मंगलिया से मानपुर हाईवे के ढाबों पर दबिश दी गयी. राऊ स्थित राजपुत ढाबे, चोटी वाला ढाबा, यूपी बिहार ढाबा पर मदिरा का सेवन करते व्यक्ति पाए जाने पर इन सभी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कि धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किये गए.
उक्त कार्यवाही में कुल 14 पाव विदेशी मदिरा व 12 बोतल बियर जप्त की गई. साथ ही संदिग्ध ढाबो पर कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग की टीम द्वारा खाद्य पदार्थो के सैंपल जांच हेतु प्रेषित किये गए. इसी प्रकार अवैध कच्ची मदिरा के खिलाफ अभियान में आबकारी अमले द्वारा गत दिवस कार्यवाही करते हुए 7 प्रकरण धारा 34(1) में पंजीबद्ध किये गये।
उक्त प्रकरणो में कुल 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 1650 किलो महुआ जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जब्त मदिरा एवं लाहन की कुल कीमत लगभग एक लाख 73 हजार रुपए है।


