- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, पिकअप वाहन से 13 पेटी अवैध मदिरा बरामद
इंदौर. सहायक आयुक्त आबकारी इंदौर श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा पर नियंत्रण हेतु निरंतर ठोस कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को वृत्त आंतरिक दो के एडीईओ श्री राजीव उपाध्याय के निर्देशन में की गई कार्यवाही में एक पिकअप वाहन में 13 पेटियों में 650 पाव कुल 117 बल्क लीटर देशी मदिरा अवैध परिवहन करते हुए विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मदिरा व वाहन का सम्मिलित बाजार मूल्य 5 लाख 14 हजार रुपए है।
उक्त प्रकरण में आबकारी आरक्षक सतेज कोपर्गांवकर, मुकेश रावत व वृत्त के सहयोगी स्टाफ बद्री सिंह जमरा, बलवीर सिंह जादौन, मिर्जा उस्मान बेग का बिशेष योगदान रहा।


