- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एक घंटे बरस गया सवा इंच पानी, कुल आंकड़ा पहुंचा 44 इंच
इंदौर. शनिवार को दिनभर की उमस के बाद शाम को बादल मेहरबान हुए और जमकर बरसे. करीब सवा घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया. सडक़ों पर पानी बह निकला. बीआरटीएस पर जगह-जगह पानी जमा हो गया.सवा घंटे हुई बारिस में लगभग सवा इंच पानी बरस गया और बारिश का कुल आंकड़ा 44 इंच पहुचं गया.
मानसून अब विदा होने को है लेकिन बादल शहर पर मेहरबान है. शुक्रवार को भी कुछ क्षेत्रों में बादल बरसे थे और 12 मिमी यानि आधा अंच के लगभग बारिश हुई थी. इसके बाद बारिश का आंकड़ा 43 इंच पहुंच गया था. शनिवार को दिनभर उमस के बाद शाम 4 बजे एक बार फिर शहर के आसमान पर बादल छाए और पांच बजे बरस पड़े.

शुरूआत रिमझिम बारिश से हुई लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली और जमकर बरसे. इस दौरान अंधेरा भी छा गया था. सवा घंटे के लगभग यह पानी बरसता रहा. इसके बाद कुछ देर रिमझिम बारिश का दौर भी चला. बारिश के कारण शहर की सडक़ों पर पानी बह निकला और कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति हो गई. इस दौरान करीबन सवा इंच बारिश हो गई और कुल आंकड़ा 44 इंच के लगभग पहुंच गया.
वैसे इंदौर की औसत बारिश 34 इंच है, जो पहले ही हो चुकी है. अब तक करीब 10 इंच ज्यादा पानी शहर में गिर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल भले ही पूरे शहर में छाए रहेंगे, लेकिन बारिश टुकड़ों में ही होती रहेगी. इंदौर में 22 से 23 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है. अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक मानूसन की विदाई हो सकती है.
तालाबों का जलस्तर
तालाब क्षमता वर्तमान जलस्तर (फीट में)
यशवंत सागर 19 19
बड़ा बिलावली 34 31.7
छोटा बिलावली 12 11.7
बड़ा सिरपुर 16 15.3
छोटा सिरपुर 13 13.5
पीपल्यापाला 22 22
लिंबोदी 16 12.6
(नगर निगम के अनुसार शनिवार सुबह तक की स्थिति)


