- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
मध्यप्रदेश के हाथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने मुंबई में होगा फैशन शो
इंदौर. मध्यप्रदेश की पारंपरिक हाथकरघा कलाओं को प्रमुखता प्रदान करने की दृष्टि से राज्य शासन का कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मुम्बई में 29 अप्रैल को एक विशिष्ट फैशन शो आयोजित कर रहा है. यह आयोजन मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविध हाथकरघा धरोहर को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी मंच रहेगा, जहाँ चंदेरी और महेश्वरी वस्त्र, समकालीन खादी डिज़ाइन्स और पारंपरिक सिल्क साड़ियाँ और बाग, बाटिक तथा नांदना की देशज प्रिंट्स वाले मनमोहक परिधान तथा होम फर्निशिंग की एक वृहद उत्पाद श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी.
यह जानकारी कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव स्मिता भारद्वाज ने आज इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी. इस अवसर पर एमडी हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम अनुभा श्रीवास्तव और भोपाल से आए डिजाइनर्स भी उपस्थित थे. श्रीमती भारद्वाज ने बताया कि हाथ की कारीगरी से बने ये सभी उत्पाद सदियों से चली आ रही डाईग, ट्रीटिंग और ब्लॉक प्रिंट की तकनीक से निर्मित हैं, जिनका ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रवाहित होता आया है. इस आयोजन से न केवल मध्यप्रदेश की बुनाई की पारंपरिक धरोहर सामने आएगी, अपितु राज्य के बुनकरों और कारीगरों के लिए विपणन और निर्यात के कई नवीन अवसर भी उद्भूत होंगे. उन्होंने बताया कि इस आयोजन की ग्रांड ओपनिंग में मध्यप्रदेश के शीर्ष डिज़ाईनर्स मुमताज़ खॉन, साधना व्यास और फरहत मलिक की डिजाईन्स प्रदर्शित होगी.
वोकल फॉर लोकल पहल
श्री भारद्वाज ने बताया कि हम प्रोसेस्ड टेस्टाईल के स्थान पर वर्षो पुरानी हाथकरघा की तकनीक को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. यह हमारी वोकल फॉर लोकल पहल के अनुरूप है. प्रोसेस्ड फैब्रिक की तरफ घरेलू रूझान के कारण हाथकरघा के बुनकरों ने बहुत नुकसान उठाया है. यह नुकसान लॉकडाउन के दौरान और बढ़ गया है. हम हाथकरघा को प्रोत्साहन देना चाहते हैं ताकि इनसे जुड़े परिवार फिर से आत्मनिर्भर हो जायें और माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की पहल के अनुरूप जीवन-यापन कर सकें.
इंदौर में अक्टूबर में होगा शो
इसी प्रकार का एक फैशन शो इन्दौर में 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. हाथ करघा बुनकर फैशन डिज़ाईनर्स के साथ रैम्प वॉक करेंगे. वर्तमान डिज़ाइनर्स अपने कुछ परिधानों का विक्रय/ ऑक्शन करेंगे और उससे प्राप्त धन राशि का उपयोग हाथकरघा बुनकरों के बच्चों के लिए किया जाएगा. हाथकरघा को प्रोत्साहन देने के लिए युवाओं में जागरूकता लाने हेतु जून 2022 से एक कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा.


