- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गांव में घर-घर जाकर देखी जल प्रदाय की स्थिति
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की सचिव और दल ने कार्यों का मौका मुआयना किया
इंदौर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विनी महाजन और उनके दल ने आज इंदौर में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का मौका मुआयना कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जल-जीवन मिशन के कार्यों को देखा, ग्रामीणों से चर्चा की और योजनाओं के लाभ के बारे में बात की. सुश्री महाजन ने जल-जीवन मिशन के तहत इंदौर जिले में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुये संतुष्टि जाहिर की।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मलय श्रीवास्तव, कलेक्टर मनीष सिंह, डायरेक्टर नेशनल जल जीवन मिशन अमित शुक्ला, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के.के. सोनगरिया, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विजय सिंह सोलंकी, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंदौर अजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर वंदना शर्मा, सुनील उदिया कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी इंदौर तथा एसडीएम सांवेर रवीश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.
सुश्री महाजन ने अपने दल के साथ जल-जीवन मिशन के कार्यों के अवलोकन के लिये इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड के ग्राम चित्तौड़ा, ग्राम मगरखेड़ी एवं ग्राम बालरिया का भ्रमण किया. इन सभी गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से घर-घर जल प्रदाय किया जा रहा है. सचिव भारत शासन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ग्राम चित्तौड़ा की टंकी एवं संपवेल का निरीक्षण किया गया एवं टंकी प्रांगण में पौधारोपण किया गया.
सुश्री महाजन एवं अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री श्रीवास्तव ग्रामीण क्षेत्रों की जल प्रदाय योजनाओं का स्काडा सिस्टम देखकर बहुत प्रभावित हुए. सभी ने ग्राम चित्तौड़ा के घर-घर जाकर जल प्रदाय की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं स्वयं नल चला कर भी देखें. ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि हमारे घर पर प्रतिदिन एक घंटा नल से जल आता हैं एवं पेयजल की कोई परेशानी नहीं है।
ग्रामीण महिलाओं से की चर्चा
सुश्री महाजन विशेषकर ग्रामीण महिलाओं से जल प्रदाय के विषय में चर्चा की. महिलाओं को संतुष्ट देखकर वे भी प्रसन्न हुई. ग्रामीणों से चर्चा के बाद सभी अधिकारी पंचायत भवन पहुंचें। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों से चर्चा की. साथ ही योजना के संचालन संधारण के बारे में भी चर्चा की. गांव के स्कूल भवन की प्याऊ एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. इसके पश्चात अधिकारी मगर खेड़ी ग्राम में पहुंचे. इस गांव में भी शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है.


