- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
प्रदेश को बनाया जायेगा ऑटो इन्डस्ट्री हबः दत्तीगांव
शहर के विभिन्न मार्गों से निकली सुपर कार एवं सुपर बाइक रैली
इंदौर. मध्यप्रदेश में ऑटो इंडस्ट्रीज के विकास की अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश को ऑटो इंडस्ट्रीज का हब बनाने का प्रयास किया जाएगा. प्रदेश में ऑटो इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये लगातार विभिन्न प्रयास किये जा रहे है. इन्हीं प्रयासों के तहत इंदौर में 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक ऑटो शो का आयोजन किया गया है.
यह बात प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कही. मंत्री दत्तीगांव नेहरू स्टेडियम में आयोजित सुपर कार एवं सुपर बाईक रैली के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग संजय कुमार शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. निशांत खरे, मध्यप्रदेश औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के एमडी रोहन सक्सेना आदि उपस्थित थे.
प्रदेश में पहली बार ऑटो शो का आयोजन
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री दत्तीगांव ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये मध्यप्रदेश में पहली बार इंदौर में ऑटो शो का आयोजन किया जा रहा है. इंदौर, पीथमपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्र में ऑटो इंडस्ट्रीज में निवेश की अपार संभावनाएं है और अनुकूल वातावरण भी है. उन्होंने कहा कि इंदौर के पीथमपुर में एशिया का सबसे बड़ा ऑटो टेस्टिंग पार्क है. इसके लिये 3 हजार 200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है.
निवेश प्रोत्साहित करने बना रहे वातावरण
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में ऑटो इंडस्ट्रीज में निवेश को बढ़ावा देने के लिये लगातार प्रयास हो रहे है. निवेश की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर में ऑटो शो का आयोजन किया गया है. निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है. विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर विकास के हर मामले में अव्वल है। राज्य शासन का प्रयास है कि औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में भी इंदौर देश में अव्वल बने.
अत्याधुनिक कार और बाइक शामिल हुई
इस सुपर रैली में देश-विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों की अत्याधुनिक मॉडलों की कारे और बाइक शामिल हुई. नागरिकों विशेषकर युवाओं में इस रैली के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। यह रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सुपर कॉरिडोर पर संपन्न हुई.


