- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पश्चिम रेलवे की पहली किसान रेल रवाना
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
इंदौर. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के लक्ष्मी बाई नगर मालगोदाम से पश्चिम रेलवे की प्रथम किसान रेल का मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी ने किया. इस दौरान अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित थे.
जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने की प्रतिबद्धता के तहत 2020-202 के बजट में समय सारणी अनुसार किसान रेल चलाने की घोषणा की गई थी जिसमें किसानों द्वारा उत्पादन किए जाने वाले किए जाने वाले फलों, सब्जियों एवं अन्य जल्दी खराब होने वाले उत्पादों को एक शहर से दूसरे शहर में शीघ्रता से भेजी जा सकेगी.
भारतीय रेलवे द्वारा किसानों के उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन करने के लिए सस्ता एवं शुलभ साधन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके तहत एक स्थान के उत्पाद को आवश्यकता अनुसार दूसरे शहर तक पहुँचाने का कार्य करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किसान रेल नाम से ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है जिसमें किसानों को परिवहन व्यय ज्यादा न हो इसे ध्यान मेँ रखते हुए रैलवे द्वारा परिवहन व्यय पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
पश्चिम रेलवे की प्रथम किसान रेल का शुभारंभ मंगलवार सांसद शंकर लालवानी द्वारा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रतलाम मंडल के लक्ष्मी बाई नगर इंदौर मालगोदाम से किया गया. इस अवसर पर सांसद लालवानी ने बताया कि हमारी सरकार किसानों के लिए प्रयास कर रही है. कृषि और रेल मंत्रालय साथ में आए है. जिससे किसानों को फायदा होगा। अभी इसमें प्याज जा रहा है, लेकिन जल्द ही यहां का आलू, सोयाबीन, फल और फूल भी भेजे जा सकेंगे.
24 नवम्बर, से गाड़ी संख्या 00907 लक्ष्मी बाई नगर न्यू गुवाहाटी किसान रेल लक्ष्मी बाई नगर से 15 बजे चलकर गुरूवार को न्यू गुवाहाटी पहुँचेगी. इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 00908 न्यू गुवाहाटी लक्ष्मी बाई नगर किसान रेल 26 नवंबर से प्रति गुरूवार को नयू गुवाहाटी से रात 10 बजे चलकर शनिवार को 10.25 बजे लक्ष्मी बाई नगर पहुँचेगी. वर्तमान में इस किसान रेल का परिचालन फरवरी 2021 किया जाना प्रस्तावित है.
पश्चिम रेलवे की इस प्रथम किसान रेल मैं प्याज की लोडिंग की गई है जिसमें सामान्य श्रेणी के 20 लगाए गए है तथा प्रति कोच 10 टन के हिसाब से 8 कोच में लगभग 180 टन प्याज की लोडिंग की गई है. इस ट्रेन में 02 कोच खाली छोड़ा गया है जिसमें रास्ते में पडऩे वाले स्टेशनों से लोडिंग की जाएगी. किसान रेल दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, कटीहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी।


