- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कोरोना संक्रमण के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा- कलेक्टर
इंदौर. रैसीडेंसी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्नल पंकज अत्री, श्री कर्नल सुरेन्द्र एवं सेना के अनेक रिटायर्ड अधिकारीगण मौजूद थे।
सेना, एनसीसी के अधिकारियों और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों के चर्चा करते हुये कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण बहुत बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में कोरोना के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाना जरूरी है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
इस मुहिम में समाज के सभी वर्गों, सैनिक अधिकारियों, एनसीसी के कैडेट्स का सहयोग लिया जायेगा। राजवाड़ा क्षेत्र में 20 मार्केट में 20 जागरूकता दल गठित किये जायेंगे। प्रत्येक दल में दो-दो व्यापारी भी शामिल होंगे। हमें समाज में यह संदेश देना है कि इलाज से बचाव अच्छा होता है। पहला सुख निरोगी काया है। यह बात सबको समझाना जरूरी है।
अगर इसी तरह कोरोना के मरीज बढ़ते रहे, तो स्थिति और चिंताजनक हो जायेगी। हम सबको सतर्क रहना होगा। सभी व्यक्तियों को मॉस्क पहनना, हाथ धोना, सेनटाइजर का इस्तेमाल करना और सामाजिक दूरी बनाये रखना जरूरी है। इन चार बिन्दुओं पर हम काम करेंगे को कोरोना महामारी को कम किया जा सकता है। जनता की लापरवाही कारण ही यह बीमारी फैल रही है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस अवसर पर यह भी कहा कि इंदौर जिले में 44 अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिये 3500 बेड उपलब्ध हैं। कोरोना की बीमारी हर वर्गों के लोगों में हो रही है। कोरोना का इलाज हर मरीज के लिये अलग-अलग ढंग से किया जा रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, बीमार (डायबिटीज, अस्थमा, ब्लडप्रेसर) और नौजवानों को भी यह बीमारी जानलेवा साबित हो रही है।
हमें इससे सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ समाज में वातावरण निर्मित करना है। बाजारों में भीड़-भाड़ होने के कारण और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न करने के कारण कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कर्नल प्रमोद पाठक ने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।
नगर निगम, ट्राफिक पुलिस और एनसीसी कैडेट्स मास्क लगाने के लिये अभियान चलाये तो उचित होगा। इसके अलावा रैली, नुक्कड़ नाटक और स्लोगन के जरिये भी इस मुहिम को कारगर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सेना के कर्नल श्री आशीष मगलोरकर ने सुझाव दिया कि सेना रिटायर्ड अधिकारी कोरोना के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान में अपना सहयोग देना चाहते है। एनसीसी का भी इस मुहिम में सहयोग लिया जा सकता है। एनसीसी की महिला कैडेट्स भी जागरूकता अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। कोरोना के खिलाफ जागरूकता रैली में सेना के रिटायर्ड अफसर, एनसीसी के विद्यार्थी और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकता है।


