- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
होम आइसोलेशन में निजी डॉक्टरों की मदद भी ली जायेगी
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
इंदौर. इंदौर जिले में कोरोना की रोकथाम तथा कोरोना प्रभावित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिये लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे है। जिले में कोरोना से बचाव के लिये एनजीओ की मदद से जागरूकता के विशेष प्रयास करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये है। साथ ही जिले में होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे मरीजों की सुविधा के लिये निजी चिकित्सकों की मदद भी ली जायेगी। इसके लिये उन्हें ट्रेनिंग देने के निर्देश दिये गये है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज यहां कोरोना संक्रमण से शहर में बढ़ रहे मरीजों को दृष्टिगत रखते हुए रोकथाम के लिए की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्टर सभागृह में ली। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री मयंक जैन, श्री अभय बेड़ेकर, श्री अजय देव शर्मा, श्री रोहन सक्सेना, श्रीमती कीर्ति खुरासिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया सहित एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम नागरिकों में जागरूकता लाने के विशेष प्रयास किये जाये। नागरिकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। इसके लिए जिले में विशेषकर व्यवसायिक क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सीएसपी एनजीओ के साथ मिलकर नागरिकों को जागरूक करें।
कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने पर उन्हें पर्याप्त उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये और अस्पतालों को जोड़ा जाये। कोरोना इलाज के लिए छोटे अस्पतालों में भी व्यवस्था की जाये। एमटीएच अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर साढ़े 400 बेड करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में अधिक से अधिक उपचार हो इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाये। होम आइसोलेशन में मरीजों की पूरी तरह से देखभाल करने तथा उन्हें इलाज में पर्याप्त मदद देने के लिए जीएसआईटीएस में स्थित कंट्रोल रूम पर व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यहां पर नर्सिंग स्टाफ भी उपलब्ध कराने हेतु सीएमएचओ को निर्देश दिए गए।
कोरोना संक्रमण के मरीजों को होम आइसोलेशन में कारगर रूप से इलाज मुहैया कराने के लिये निजी डॉक्टरों की भी मदद ली जाये। इसके लिये निजी डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने तथा उनकी बैठक लेने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। श्री सिंह द्वारा द्वारा निर्देश दिए गए कि नागरिकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रोटोकॉल का पालन करने तथा मास्क लगाने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए।


