- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कुवैत से 45 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची फ्लाइट
इंदौर. मंगलवार को एक विशेष विमान 45 यात्रियों को कुवैत से लेकर दिल्ली होते हुए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में कुल 133 भारतीय कुवैत से आए, लेकिन इनमें से 82 यात्री दिल्ली में रुक गए। बाकी 45 यात्री इंदौर पहुंचे। ये यात्री इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों के हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया रात में फ्लाइट के आने पर एयरपोर्ट पर ही सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद इन्हें यहां से एक गार्डन के लिए रवाना कर दिया गया, जहां इन्हें क्वारैंटाइन में रहना होगा।

जानकारी के अनुसार, नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के बीच वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों को लाया जा रहा है। कुवैत एयरवेज के विमान से इन यात्रियों को इंदौर लाया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को बसों के माध्यम से क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया। वहीं, यात्रियों को छोड़कर विमान कुवैत के लिए रवाना हो गया।


