- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में 51 नए कोरोना पॉजीटिव, दो मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी जारी है. इसमें राहत की बात यह है कि जांच के मुकाबले पॉजीटिव मरीजों की संख्या कम है. मंगलवार को 51 नए पॉजीटिव मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 3881 हो गया. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 161 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 2215 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 2101 निगेटिव और 51 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3881 हो गया. वहीं दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 161 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 50544 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3881 संक्रमित निकले. इनमें से 161 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 25 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2591 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1129 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4033 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



