- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
नागरिकों की समस्या सुने और समाधान कर प्रतिदिन फीडबेक लें
स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में एनजीओ के साथ कार्यशाला,
इन्दौर। आयुक्त श्री आशीष सिंह की उपस्थिति में एनजीओ के पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियो के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत निगम द्वारा कार्य योजना पर वर्कशाॅप का आनंद मोहन माथुर सभागृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, निगम कार्य में संलग्न एनजीओ के कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयुक्त श्री सिंह ने विभिन्न एनजीओ के कर्मचारियो व अन्य से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 सहित हम देश में दो बार स्वच्छ शहर बने है, इसी प्रकार से स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिये आप सभी को फिर से कार्य करना है, अगले 15 दिन में स्वच्छ अभियान के तहत इंदौर शहर को 3 स्टार रैकिंग के लिये कार्य करना है, जिसके लिये आप सभी को सुबह 7 बजे से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पुरी ईमानदारी के साथ कार्य करना है।
वार्डो में चलने वाले डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन अपने निश्चित रूट पर अपने निश्चित समय पर चले व नागरिको को स्वच्छता में सहयोग करने हेतु अपील भी करे, साथ ही अपने साथ नागरिको से लिये जाने वाले फीडबेक कीट भी साथ रखे, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 40 फीटबेक ले।
रहवासी क्षेत्रो के साथ ही व्यवसायिक क्षेत्रो में भी व्यवसायियो से फीडबेक ले। अपने-अपने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान बेकलाईनो की सफाई पर भी विशेष ध्यान देवे, इसकी जानकारी संबधितो को देकर नागरिको की समस्याओ का समाधान करावे।
आयुक्त श्री सिंह ने एनजीओ के पदाधिकारियो से कहां कि आप भले ही निगम के कर्मचारी नही हो किंतु आप जहां भी शहर में भ्रमण करे, अगर स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की कोई कमी दिखे तो उसे हम तक पहुंचाये, नागरिको व निगम के बीच समन्वय का कार्य करे। सफाइ्र्र कर्मचारी समय पर आते है या नही इस पर भी ध्यान दे, व किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे अवगत करावे।
साथ ही घरो से निकलने वाले गीले कचरे से होम कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए, उन्हे होम कम्पोस्ट के लिये प्रेरित करे, होम कम्पोस्ट किस प्रकार से तैयार किया जाता है और उसके फायदे बताए। उन्होने कहा कि शहर की वाॅटर बाॅडी में किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी ना मिले इस हेतु भी विशेष ध्यान देवे। साथ ही शहर को पोलिथिन मुक्त करने के लिये किस प्रकार से नागरिको व व्यापारियो को जागरूक करना है,
इसकी भी जानकारी देते हुए कहा कि शहर में डिस्पोजल कि कितनी दुकाने बंद की गई है, आपके क्षेत्रो में कहा-कहा डिस्पोजल की दुकाने है, इसकी भी जानकारी रखे। उनपर क्यां कार्य कार्यवाही की गई इसकी भी जानकारी ली गई तथा डिस्पोजल भी बंद करने के लिये अभियान चलाने के संबंध में चर्चा की गई।
कार्यशाला के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने सभी से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिको का फीडबेक आवश्यक है, उसके लिये नागरिको का स्वच्छता के प्रति संतुष्ठ होना आवश्यक है, उनकी समस्या को ध्यान से सुने तथा उनकी क्यंा-क्यां आवश्यकता है, उस पर भी ध्यान देवे। नागरिको को लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक करे।


