- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रकृति को कुछ दोगे तो वह वापस देगीः महाजन
जल बचाव के लिये सभी ने ली शपथ, भू-जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ
इंदौर. वर्षा जल संग्रहण, भूमिगत जल संवर्धन कार्यो के क्रियान्वयन हेतु भू-जल संरक्षण अभियान का पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, डॉ. निशंात खरे, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक गोपी नेमा, सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे, पूर्व सभापति अजयसिंह नरूका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष फोजिया शेख अलीम, अण्णा महाराज, शहर काजी इशरत अली व अन्य अतिथियों ने शुभारंभ किया.
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन ने कहा कि पहले हम पर्यावरण से दूर हुए, अब बचाने के लिये आप सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाए. आप सभी की सहभागिता के कारण पूरे देश में इंदौर का नाम चलता है. जल संरक्षण अभियान हम सभी के लिये जरूरी है इसलिये इंदौर नंबर वन है कि सभी मिलकर कार्य करते है. प्रकृति को जब आप कुछ दोगे तो वह वापस आपकेा देगी, इसलिये आप सभी वर्षा जल का संग्रहण करे. इस अवसर पर पूर्व एमआईसी सदस्य, पूर्व पार्षदगण, वार्ड स्तरीय जल संरक्षण समिति के सदस्य, शहर के विभिन्न धार्मिक, बाजार, सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक संगठनो के पदाधिकारीगण, एनजीओ संस्थान व अन्य संगठनो के प्रतिनिधिगा उपस्थित थे. इस अवसर पर भू-जल संरक्षण हेतु बनाये नवीन सॉंग का लाईव प्रफामेंस, डॉ. रागिनी मक्खड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तृति दी गई.
जल संरक्षण में रहेगा नंबर वनः सांसद
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर की जनता के सहयोग से ही इंदौर लगातार अवॉर्ड प्राप्त कर रहा है. इंदौर के जल संरक्षण के तहत वॉटर हार्वेस्टिंग अभियान में इंदौर के समस्त संगठन, नागरिक व अन्य सहयोग करेंगे और हम इंदौर को जल संरक्षण में भी आगे रखेगे. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जल बचाव अभियान में इंदौर 100 से अधिक अमृत सरोवर बनाएगा. कैच द रैन के लिये वॉटर हावेस्टिंग सिस्टम को अपनाएंगे. इंदौर जल संरक्षण में भी नंबर वन शहर बनेगा.
अभियान को जनआंदोलन बनाएं
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि नगर निगम के इस अभियान की इंदौर को बहुत ही जरूरत थी. जल संरक्षण अभियान में सभी मिलकर कार्य करें और इसे जन आंदोलन बनाएं ताकि इंदौर को पर्याप्त जल मिले साथ ही जल अपव्यय को भी रोका जा सके. इंदौर की जनता जिस आंदोलन को अपनाती है उसे पूरा करती है.
जितना ले रहे हैं उतना वापस दें
डॉ. निशांत खरे ने कहा कि शहर बढ़ रहा है, प्रगति कर रहा है लेकिन पानी की पर्याप्तता का भी ध्यान रखना है. जब तक शहर के कुएं-बावड़ी जीवित नहीं होते तब तक जल संरक्षण नहीं हो पाएगा. इसे जन आंदोलन बनाकर जल संरक्षण के लिये कार्य करना होगा. नेट जीरो- जितना आप ले रहा है उतना भी प्रकृति को दें. रेन वॉटर हावेस्टिंग के लिये सभी को मिलकर कार्य करना होगा. जल स्रोतों को बचाना हमारा लक्ष्य रखे, जो हम सभी प्राप्त कर सकते हैं.
पौधारोपण भी किया जाए
पूर्व सभापति अजयसिंह नरूका ने कहा कि आने वाले समय में जल को लेकर जो स्थिति बन सकती है, उसे चिंहित कर और उसके लिये आंदोलन बनाकर कार्य किया जाए. पहला स्वच्छता अभियान, दूसरा हरित इंदौर, जिसमें भू-जल संरक्षण, तीसरा तापमान में कमी हो इस हेतु पौधारोपण किया जाए. हम सभी ने मिलकर जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान चलाकर नंबर वन शहर बनाया है उसी प्रकार से जल संरक्षण को भी अभियान बनाकर सफल बनाएं.
सभी मिलकर कार्य करें
भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा की जल है तो कल है इसे हम सभी जानते है. बरसात के दिनो में जल संग्रहण की व्यवस्था ना होने से वर्षा जल बह जाता है, जिससे भू-जल स्तर नहीं बढ़ता है. जिस प्रकार से स्वच्छता में सहयोग किया उसी प्रकार से जल संरक्षण व जल बचाव के लिये मिल कर कार्य करें.
जल संरक्षण की शपथ दिलाई
कार्यक्रम में निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भू-जल संरक्षण अभियान पर आधारित पीपीटी के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दी. आयुक्त ने बताया कि अतिथियो द्वारा भू-जल संरक्षण अभियान के प्रथम चरण में वर्षा जल संरक्षण पर विजन डॉक्यमेंट की लॉचिंग व ब्ल्यु प्रिन्ट का विमोचन व लॉचिंग की गई. इसके साथ ही अतिथियों द्वारा रहवासी संघ में अच्छा एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सत्येन्द्र सिंह, रमेश बेस, नरेन्द्र कुमार भावसार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने उपस्थितो को जल संग्रहण व संरक्षण के लिये शपथ दिलाई. द्वितीय चरण में सुरेश एमजी आरडब्ल्युएच एक्सपर्ट द्वारा टेक्निकल सेशन में धर्मगुरूओं एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ ओपन डिस्कशन किया गया.


