- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
इंदौर से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट 1 सितंबर से
मंत्री सिलावट एवं सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट पर तैयारी का लिया जायजा
इंदौर. मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के पश्चात प्रदेश को उड्डयन क्षेत्र में अनेक सुविधाएँ मिली हैं, इन नवीन सुविधाओं का लाभ इंदौर के साथ प्रदेश के नागरिकों को मिलना भी प्रारंभ हो गया है. मंत्री श्री सिंधिया के नेतृत्व में एक सितंबर से इंदौर से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ़्लाइट प्रारंभ होने जा रही है. इस अवसर पर एयरपोर्ट इंदौर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे केंद्रीय मंत्रीगण वर्चुअली सम्मलित होंगे.
इसी तारतम्य में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने आज एयरपोर्ट इन्दौर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया. इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा और एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास साह इस मौक¸े पर उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री और सांसद इंदौर को आवश्यक जानकारी प्रदान की.
मंत्री श्री सिलावट और सांसद श्री लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद, ग्वालियर, जयपुर, नागपुर और जबलपुर की उड़ान सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर के नागरिकों की ओर से कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है. साथ ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इंदौर से अमृतसर, जम्मू और सूरत के लिए भी फ़्लाइट सुविधा प्रारंभ करने के लिए निवेदन किया है.
व्यवसाय को नई गति मिलेगी
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि इंदौर से सूरत की फ़्लाइट प्रारंभ होने से इंदौर के कपड़ा व्यवसाय को एक नई गति मिलेगी. समय की बचत होने से व्यापारी और उद्यमियों को इस सुविधा के बाद मध्यप्रदेश और व्यापारिक राजधानी इंदौर से मिलने वाली सुविधाओं से उद्योग धंधों में निवेश बढ़ेगा और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे.


