- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
इंदौर की तरह अन्य शहर भी वॉटर प्लस के लिये कार्य करेः मोदी
प्रधानमंत्री ने मन की बात में इंदौर के वॉटर प्लस कार्य की कि प्रशंसा
इंदौर. इंदौर द्वारा वॉटर प्लस सीटी के लिये किये गये कार्यो के संबंध में आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इंदौर को वॉटर प्लस सीटी घोषित होने पर जिले द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा कि अब इंदौर के लोग स्वच्छ भारत की रैकिंग से संतोष होकर बैठना नहीं चाहते है, आगे बढकर कुछ नया करना चाहते है। नागरिकों ने खुद आगे आकर अपने घर से निकलने वाले सीवरेज को सीवरेज लाईनों में जोड़ा है। जिससे की इंदौर की कान्ह-सरस्वती नदी में गिरने वाला गंदा पानी कम हुआ है और सुधार आने लगा है। हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें यह याद रखना है कि स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को हमें कभी भी मंद नही पड़ने देना है। हमारे देश में जितने ज्यादा शहर वॉटर प्लस सीटी होंगे उतने ही स्वच्छता बढ़ेगी और हमारी नदियां भी साफ होगी। पानी बचाने की एक मानवीय जिम्मेदारी निभाने के संस्कार भी होंगे.
नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर के लगभग 7 हजार से अधिक नागरिकों द्वारा उनके घरों से निकलने वाले सीवरेज के पानी को अपने स्वंय के खर्च से नदी-नालों में गिरने वाले आउटफॉल को टेप कर उसे सीवरेज की मेन लाईन से कनेक्ट किया है. इंदौर ने वॉटर प्लस सर्वे के मापदंडो के तहत शहर के नदी-नाले में गिरने वाले ब्लेक व ग्रेट वॉटर को ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाकर शहर के 10 एसटीपी प्लांट में उस पानी को ट्रीट करते हुए, 30 प्रतिशत ट्रीटेड वॉटर को रियूज किया है। इस पानी का शहर के उद्यानों, फव्वारे, शौचालय की सफाई में उपयोग किया है.प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इंदौर के वॉटर प्लस कार्य की सराहना की। यह इंदौर के लिये गौरव का विषय है.


