- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मध्यम वर्गीय की जरूरतों के मान से आवासीय योजना बनाने के दिये निर्देश
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने इंदौर विकास प्राधिकरण के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की
इंदौर. संभागायुक्त तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज यहां इंदौर विकास प्राधिकरण पहुंचकर उनके द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों, योजनाओं तथा अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि मध्यम वर्ग के लोगों की जरूरतों के मान से भी आवासीय योजना बनायी जाये।
उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिये कि यह कार्य शीघ्र पूरे किये जाये। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा बनाई गई योजनाओ को समझा एवं क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं में मध्यम वर्ग के लोगों की आवश्यकता को समाविष्ट करते हुए भवन बनाने हेतु निर्देशित किया।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्राधिकरण की पूरी कार्यप्रणाली, योजनाओं की जानकारी एवं भविष्य में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि शीघ्र ही प्राधिकरण का बजट प्रस्तुत किया जायेगा, इस हेतु आवश्यक बैठक आहूत करने के संबंध में भी निर्देश दिये गए।


