- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लूट व नकबजनी की 22 वारदातों का खुलासा
चंदन नगर पुलिस ने किया गिरफतार
इंदौर. चंदननगर पुलिस ने चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इनसे लूट व नकबजनी की 22 वारदातों का खुलासा हुआ है. नकबजनों के सम्पूर्ण गिरोह दो महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्यार किया गया है. आरोपियों से लूट एवं चोरी गये सोने व चांदी के जेवरात व नगदी बडी मात्रा में बरामद की गई है. महिलाओं को साथ में रखकर संगठित गिरोह के रूप में घटनाओं को अंजाम देते थे. लुटेरों से लूट व चोरी का माल खरीदने वाला सोनी भी गिरफतार हुआ है.
पुलिस महानिरीक्षक पश्चिम महेश चंद जैन ने बताया कि थाना चंदन नगर पर दर्ज अपराध में मुखबिर की सूचना के आधार पर कुल दो आरोपियों रोशन पिता रवि हतागले निवासी भीम नगर और निलेश पिता सदाशिव डाडके निवासी भीम नगर को गिरफतार किया गया. उक्त आरोपियों से अन्य चोरी व लूट के अपराधों के संबंध में सघनता से पूछताछ करने हेतु एक टीम गठित की गई. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम प्रभारी उप निरीक्षक विशाल यादव को नियुक्त किया गया.
आरोपियों से सघनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध मेंअपने अन्य साथी के साथ 25000 रूपये लूटना कबूल किया गया और अपने अन्य साथियों के साथ थाना चंदन नगर सहित शहर के अन्य थानों पर भी चोरी करना स्वीकार किया. दोनों आरोपियों द्वारा बताये इनके अन्य साथी जिनमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम सारिका उर्फ भूरा बाई पति रवि हतागले निवासी भीम नगर और सुमन उर्फ संध्या पति वीरू सकटे निवासी भीम नगर हैं.
इनसे पूछताछ में थाना चन्दन नगर की एक लूट व 6 नकबजनी, थाना द्वारकापुरी की 8 नकबजनी तथा थाना अन्नपूर्णा की 7 नकबजनी का खुलासा किया गया. आरोपियों से 25000 रूपये नगद व 50 तोला सोना तथा 05 किग्रा चांदी जब्त की गई. आरोपियों से उक्त सोना व चांदी खरीदने वाला सुनार दीपक सोनी पिता कैलाश कुमार सोनी निवासी सीताराम पार्क कालोनी इन्दौर को भी गिरफतार किया गया. उक्त गिरफतारशुदा आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी लूट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसके संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है.
नहीं था पुराना अपराधिक रिकॉर्ड
थाना चन्दन नगर सहित इन्दौर शहर के थाना अन्नपूर्णा तथा थाना द्वारकापुरी की दो दर्जन से अधिक नकबजनियों का भी किया पर्दाफाश. विगत कई वर्षो से संगठित गिरोह के रूप में एकजुट होकर लगा तार लूट, नकबजनी, चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी इन्होंने वारदातें की है. आरोपियों का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने से पुलिस की नजर से बचे रहे थे. दो महिला व तीन पुरूष सहित कुल 5 आरोपी गिरफतार. आरोपियों से करीबन 50 तोला सोना व 5 किग्रा चांदी कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया है. आरोपियों ने कई राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है.
टीम को किया पुरस्कृत
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विशाल यादव, सउनि सुरेश यादव, आर पंकज सांवरिया, कमलेश चावड़ा, अभिषेक सिंह पंवार, विजय कटारे, नरेन्द्र सिंह तोमर, सतीश की सराहनीय भूमिका रही. उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चंद जैन द्धारा टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया .


