- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बड़े अपराध करने के लिए चुराई थी बंदूके
सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. कोतवाली थानांतर्गत रानीपुरा मेन रोड स्थित बंदूक की दुकान से लाखों की बंदूक, पिस्टल और कारतूस चुराने वाले तीन बदमाशों को सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने बंदूक चोरी इसलिए की थी क्योंकि इनके पास हथियार रहते तो वे बड़े से बड़ा अपराध बिना डर के कर सकते थे.
सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार 13-14 दिसंबर की दरमियानी रात 166 रानीपुरा मेन रोड स्थित 12 बोर बंदुक की दुकान के चेनल गेट का ताला तोडकर अज्ञात बदमाशों ने अलमारी मे रखी दो 12 बोर बंदुक व कारतुस कीमत 69 हजार रूपयें की चुरा कर ले गए थे. दुकान मालिक फरियादी हकीमुदीन पिता अजगर अली निवासी सेफी नगर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया था.
पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के चेहरे मिलान किये गये. मुखबिरों से जानकारी मिली कि लखन, भारत एवं साहिल घटना स्थल के आसपास दिखे थे. इसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुष्ट किया गया और उन्हें हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई.
शुरू में उन्होंने अपराध मे संलिप्त होने से इंकार किया परंतु सख्ती से पूछताछ करनें पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया. पूछताछ में बताया कि हमने इसलिए बंदूक चोरी की योजना बनाई थी कि उनके पास शस्त्र रहेगे तो वह बडे से बडा अपराध निर्विध्न और बिना डर के कर सकेंगे.
वारदात करने के बाद इन्होंने नाले के किनारे बैठकर कई हवाई फायर भी किए थे.
मामले में आरोपी लखन पिता राममूर्ती सिकरवार (22) निवासी नगीन नगर मारूती पैलेस, भारत पिता प्रकाश वानखेडे (20) निवासी नोनूदा मल्टी गोमटगिरी और साहिल पिता जीतु (19) निवासी आईडीए मल्टी गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जें से चोरी गई दो 12 बोर बंदुक व कारतुस जप्त किये गये है.


