- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
फरार जीतू सोनी का भाई और माय होटल का संचालक महेन्द्र सोनी गिरफ्तार
इंदौर. फरार अपराधी जीतू सोनी के भाई, माय होम होटल के संचालक और मानव तस्कीर के आरोपी महेन्द्र सोनी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. महेन्द्र सोनी, थाना पलासिया के दो मामलो में जीतू सोनी के साथ आरोपी है.
जीतू सोनी से संबंधित अपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 6 टीमों ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी थी. आरोपी 6 माह से फरार था. उसने अमरेली के सांवरकुंडला में फरारी काटी थी. जीतू सोनी के मददगार ने फरारी काटने में मदद की है.
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गुजरात में छिपे होने की सूचना मिली थी. उसे पकडऩे के लिए क्राइम ब्रांच की 6 टीमों का गठन किया गया था. प्राप्त सूचना के आधार पर गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया. उक्त टीमों द्वारा जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में चार स्थानों पर फरार आरोपी जीतू सोनी और इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई.
राजकोट गुजरात में जीतू सोनी संबंधित व्यक्तियों के घरों, फ्लेट और फार्म हाउस पर रात्री 3-4 बजे की बीच एक साथ दबिश दी गई थी. यहां जीतू सोनी व उसके परिवार के आरोपी सदस्य मौके पर नही मिले. इसी दौरान एक टीम को सावेरकुंडला जिला अमरेली गुजरात में जीतू सोनी का भाई महेन्द्र सोनी अपने दूर के रिश्तेदार हिम्मतलाल सोनी निवासी नेशडी रोड कात्य निवास सावेरकुंडला में मिला जो विगत 6 माह से यहां रह रहा था.
आरोपी महेन्द्र सोनी को फरारी कटवाने में जीतू सोनी के मददगारो के द्वारा आर्थिक रुप से मदद की जा रही थी इस संबंध में सूचना संकलन किया जा रहा है. आरोपी महेन्द्र सोनी को सावेरकुंडला अमरेली से हिरासत में लिया और पूछताछ हेतु हिम्मतलाल सोनी को भी हिरासत में लिया. इन्हें तत्काल इन्दौर आकर थाना पलासिया को उक्त दोनों व्यक्तियों को पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया.
थाना पलासिया द्वारा महेन्द्र सोनी की गिरफ्तारी की गई है और हिम्मत सोनी की भूमिका के संबंध में पलासिया पुलिस एवं विवेचना अधिकारी के द्वारा पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपी जीतू सोनी व अन्य की तलाश व गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सोनी से उक्त अपराधों एवं अन्य फरार उद्दघोषित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. अधिक पूछताछ हेतु उक्त आरोपी का पुलिस रिमार्ड भी विवेचना टीम के द्वारा लिया जा रहा है. उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की हैं.
होटल में नचाते थे युवतियों को
उल्लेखनीय है कि 1.12.2019 को इन्दौर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी की लोकस्वामी के मालिक जीतू सोनी व अन्य के द्वारा इन्दौर शहर में बिना अनुमति माय होम डांस बार चलाया जा रहा है जहां पर कई युवतिया बंधक होकर काम कर रही है. शासन प्रसाशन की संयुक्त टीम ने रेड की कार्यवाही की गई. इसमें तलाशी सेने पर होटल के छोटे छोटे कमरों में 67 लडकिया अत्यनंत गरीब पृष्ठ भुमि की बाहर राज्यों की मिली.
इनसे शराब में मदहोश व्यक्तियों के समक्ष नाच गाना करवाकर धन कमा रहा था. बाउंसर व अन्य व्यक्तियों के माध्मय से युवतियों को बंधक बनाकर उनका शौषण करना पाया गया. मामलें पलासिया पुलिस ने आरोपी मैनेजर जेबर प्रसाद राव, अमित सोनी, जीतू सोनी एवं अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया.
विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त जीतू सोनी के अलवा इनके दोनों भाई हुकुम सोनी, महेन्द्र सोनी , को आरोपी बनाया गया. उक्त तीनों होटल माय होम के डायरेक्टर के रुप में कार्य कर रहे थे जिसमें से महेन्द्र सोनी को क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम के द्वारा गुजरात राज्य से हिरासत में लिया गया और उक्त अपराध में गिरफ्तारी की गई.
जान से मारने की धमकी दी
इसी क्रम में दिनांक 07.01.2020 को आवेदक राजीव थालेसर निवासी बोरीवली ईस्ट मुबंई महाराष्ट्र के द्वारा थाना पलासिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पिता के साथ जीतू सोनी के भाई हुकुम सोनी के साथ व्यापार किया गया था और सन 1988 से 1991 तक करीब 51 लाख रुपये का सोना टुकडो में दिया था जो उक्त राशी के बदले हुकुम सोनी के द्वारा ओल्ड पलासिया में स्थित बडवानी प्लाजा की 21 दुकाने 51 लाख रुपये में दी गई, परंतु जीतू सोनी , महेन्द्र सोनी , एवं हुकुम सोनी के द्वारा इन दुकानो का कब्जा नही दिया और जान से मारने की धमकी दी गई ।
इसी दौरान आवेदक के पिता की मृत्यु हो गई दिनांक 20.11.2019 को आवेदक राजीव थालेसर पुन: जीतू सोनी , हुकुम सोनी, महेन्द्र सोनी से इन्दौर मिलने आया और इन लोगों के द्वारा आवेदक को माय होम होटल में बुलाकर बुरीतरह डराया धमकाया एवं जान से मारने की धमकी दी गई ।
आवेदक व उसके सहयोगियों के पक्ष में लिखिगई दुकानों पर अनावेदक के द्वारा कब्जा कर रखा है उक्त रिपोर्ट पर थाना पलासिया जिला इन्दौर पर अपराध क्रमांक 10/2020 धारा 448,506,34 भादवि. में आरोपी हुकुम सोनी , जीतू सोनी , महेन्द्र सोनी को आरोपी बनाया गया है।
उक्त प्रकरण में भी महेन्द्र सोनी की गिरफ्तारी थाना पलासिया पुलिस के द्वारा की गई है । गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी उम्र 64 साल निवासी – 117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर से उक्त अपराधों एवं अन्य फरार उद्दघोषित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अधिक पूछताछ हेतु उक्त आरोपी का पुलिस रिमार्ड भी विवेचना टीम के द्वारा लिया जा रहा है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की हैं ।


