- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शारजाह, बिश्केक से यात्रियों को लेकर इंदौर आई दो स्पेशल फ्लाइट
सभी की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कर इंदौर के यात्रियों को किया होटल में क्वारैंटाइन
इंदौर. विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर गुरुवार को दो स्पेशल फ्लाइट इंदौर आई. एक फ्लाइट शारजाह से आई. जबकि दूसरी फ्लाइट बिश्केक (किर्जिस्तान) से. बिश्केक से आई नॉन शेड्यूल चार्टर्ड फ्लाइट थी. दोनों फ्लाइट से 305 (शाहजाह से 157 और बिश्केक से 148) यात्री इंदौर आए।
इनमें इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के यात्री शामिल थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई। इमीग्रेशन के बाद इंदौर के लोगों को होटलों में क्वारेंटाइन किया गया। जबकि बाहर के लोगों को उनके जिले भिजवाया गया, वे वहां पर क्वारैंटाइन होंगे.
विदेश में फंसे भारतीयों को यूनाइटेड अरब अमीरात (शारजाह) से लेकर एयर अरेबिया की एक विशेष उड़ान आज मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर 157 यात्रियों को लेकर पहुंची.
आधिकारिक जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे के लगभग विमानतल पर उतरे इस विमान में सवार सभी 157 यात्रियों का यहां प्रारम्भिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके पश्चात दो अलग अलग होटलों में इन यात्रियों को यहां आगामी सात दिवस के लिये क्वारेंटाइन किया गया है.
यहां पहुंचे कुल 157 यात्रियों में इंदौर के रहने वाले 66 यात्री तथा मध्यप्रदेश के अन्य जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री भी शामिल हैं. इन यात्रियों की आगवानी विमानतल पर स्थानीय विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने की. उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की. वहीं, शारजाह फ्लाइट के बाद बिश्केक (किर्जिस्तान) से दोपहर 1.41 बजे फ्लाइट आई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया यह फ्लाइट नॉन शेड्यूल चार्टर्ड फ्लाइट थी जो वहां से भारतीयों को लेकर इंदौर आई। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की. इसके अलावा इसी माह के आखिरी सप्ताह और आगामी जुलाई माह में यूक्रेन, रूस (मास्को) और किर्गिस्तान से उड़ानों के द्वारा यात्रियों को स्वदेश वापस लाया जाना प्रस्तावित है. इससे पहले भी लाकडाउन में फंसे भारतीयों को कुवैत, लंदन और किर्गिस्तान से यहां लाया जा चुका है।
सांसद लालवानी के प्रयासों से पहुंचे
दुबई में फंसे इंदौर के निवासियों को लेकर एक फ्लाइट देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर उतरी यह सभी यात्री लॉकडाउन के कारण दुबई में ही फंसे हुए थे. दुबई में रह रहे इंदौर के लोगों ने सांसद लालवानी से वापस आने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद सांसद ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय से बात कर इनकी वापसी सुनिश्चित करवाई.
सांसद लालवानी ने कहा कि दुबई में फंसे यह लोग कई दिनों से संपर्क में थे और और केंद्र सरकार से बात कर इन्हें यहां सकुशल ले आया गया है. दुबई में अब भी इंदौर के कुछ यात्री मौजूद है जो लौटना चाहते हैं और उसके लिए भी प्रयास जारी है.


