- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महापौर ने वार्ड 6 में किया विकास कार्यो का शुभारंभ
होम कम्पोस्टिंग की शपथ भी दिलाई
इन्दौर. शहर में किये जा रहे विकास कार्यो की श्रृंखला में वार्ड 6 में रामचन्द्र नगर मेन में रूपये 37 लाख से स्व. श्री गोपाल शुक्ला उद्यान का भूमिपूजन, रामचन्द्र नगर में रूपये 12 लाख की लागत से स्व. गोकुलदास भुतडा उद्यान का लोकार्पण, हुकुमचंद कालोनी में रूपये 56 लाख की लागत से शासकीय प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, पार्षद दीपक जैन टीनू द्वारा किया गया.
महापौर श्रीमती गौड ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर शहर ओडीएफ मुक्त शहर घोषित हो गया है. इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की तैयारीयां भी शुरू हो गई है, इसमें आप सभी का सहयोग की आवश्यकता है, जिस प्रकार आपने दो बार शहर को स्वच्छता में देश में नंबर वन बनाने के लिये सहयोग किया है, उसी प्रकार इस बार भी आप स्वच्छ अभियान में सहयोग करें.
इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों को गीले कचरे से खाद बनाने संबंधित जानकारी भी दी गई तथा होम कम्पोस्टिंग के संबंध में भी नागरिको को शपथ दिलाई गई. पार्षद दीपक जैन ने बताया कि आज यहां पर पर्यावरण संरक्षण व नागरिको की सुविधा हेतु राचमन्द्र नगर क्षेत्र में एक उद्यान का भूमिपूजन व एक उद्यान का लोकार्पण किया गया है, जिसके पश्चात नागरिको को एक बेहतर उद्यान की सुविधा मिलेगी.इसके साथ ही हुकुमचंद कालोनी क्षेत्र में शासकीय विद्यालय का महापौर जी द्वारा लोकार्पण किया गया है.


