- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भारत बंद को 40 से अधिक समाजों ने भी दिया समर्थन
सपाक्स समाज द्वारा आयोजित बैठक में सामने आया आक्रोश
इंदौर. आरक्षण एवं एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट कर तुष्टिकरण के नाम पर सरकार सवर्णो के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। विडंबना यह है कि सामान्य, पिछड़ा एवं अल्प संख्यक वर्ग के चुने हुए जन प्रतिनिधि भी इस स्थिति का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। यह लड़ाई अब आगे तक जारी रखना होगी। सवर्ण समाज भी अब नई चेतना के साथ इस लड़ाई में शामिल हो गया है.
सपाक्स समाज इंदौर इकाई के अध्यक्ष जगदीश जोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि होटल सुंदर में आयोजित बैठक में विभिन्न समाजों की ओर से वक्ताओं ने जम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान कई बार भारतमाता की जय और ‘अपना हक ले कर रहेंगे ‘ जैसे नारे भी बार बार गूंजते रहे।
गुरूवार 6 सितंबर को भारत बंद के आव्हान के समर्थन में सपाक्स समाज द्वारा उठाए गए कदमों में शहर के 40 से अधिक समाजों एवं सभी प्रमुख व्यापारी संगठनो ने इस आंदोलन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है.
बैठक में क्षत्रिय समाज के ठा. विजयसिंह परिहार, करणी सेना के ऋषिराज सिंह सिसोदिया, परशुराम सेना के कमल दीक्षित, वैभव पांडे, मराठा समाज के चंदू कुंजीर, राजपूत समाज के आरबी कुशवाह, अ.भा. राजपूत युवा संगठन के अनिल सिंह सिसोदिया, ब्राहम्ण समाज के संजय मिश्रा एवं वीरेंन्द्र शर्मा, जैन समाज के प्रकाश चौधरी,यादव समा के मनोज यादव, अग्रवाल समाज के राजेन्द्र अग्रवाल, मेड़तवाल समाज के अजय झालानी के अलावा सिख, राठौर, तेली एवं नारायणी सेना के साथ करीब 40 समाजों ने भारत बंद के आव्हान का समर्थन किया है.
बैठक में श्रीमती उषा तोमर सहित अनेक समाजों की महिलाएं भी उपस्थित थी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी बंधु अपने कारोबार बंद कर अलग अलग समूहों में रास्ते के दुकानों और प्रतिष्ठानों को शांतिपूर्वक बंद रखने की अपील करते हुए। सुबह 11 बजे तक कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगे और सपाक्स द्वारा राष्ट्रपति के नाम दिये जाने वाले ज्ञापन में भागीदार बनेंगे। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और स्वैच्छिक भी।
सपाक्स के जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी ने स्पष्ट किया है कि बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल आदि को मुक्त रखा गया है. उक्त समाजों के अलावा शहर के के प्रमुख व्यापारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक अपना कारोबार बंद रखने का निर्णय ले कर सपाक्स समाज को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है।


